Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मऊ से विदेश भेजने के नाम पर 1.20 लाख की ठगी, तीन पर केस, फर्जी हवाई टिकट देकर कई बार दिल्ली बुलाया

    By JP NishadEdited By: Abhishek sharma
    Updated: Sat, 18 Jul 2026 04:26 PM (IST)

    मऊ में विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.20 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों ने फर ...और पढ़ें

    मऊ में विदेश भेजने के नाम पर 1.20 लाख की ठगी तीन पर केस दर्ज।

    मऊ में विदेश भेजने के नाम पर 1.20 लाख की ठगी तीन पर केस दर्ज।

    HighLights

    1. विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी।

    2. पीड़ित से 1.20 लाख रुपये हड़पे गए।

    3. फर्जी हवाई टिकट देकर दिल्ली बुलाया गया।

    जागरण संवाददाता, मधुबन (मऊ)। रामपुर थाने में विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर रुपये हड़पने और फर्जी एयर टिकट देकर कई बार दिल्ली बुलाने के मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने तीन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।

    क्षेत्र के समसपुर अहरौली निवासी बब्बन राजभर ने बताया कि वह बेरोजगार था। विदेश में रोजगार की तलाश कर रहा था। इसी दौरान उसकी मुलाकात रसूलपुर निवासी दुर्गा राजभर तथा रामलाल राजभर से हुई। दोनों ने उसकी मुलाकात बलिया जनपद के नगरा थाना क्षेत्र के बछईपुर निवासी मिथिलेश राजभर से कराई।

    आरोप है कि मिथिलेश ने विदेश भेजकर नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। कहा कि यदि अन्य युवक भी मिल जाएं तो उन्हें भी विदेश भेजा जाएगा। पीड़ित का आरोप है कि आरोपितों के विश्वास में आकर उसने आनलाइन बैकिंग के माध्यम से मिथिलेश राजभर के खाते में 60 हजार रुपये जमा किए। इसके अलावा उसके रिश्तेदार देवेंद्र राजभर ने भी बैंकिंग के माध्यम से 60 हजार रुपये जमा किया।

    कुल 1.20 लाख रुपये लेने के बाद आरोपितों ने पीड़ित का पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज लेकर उसे उड़ान के लिए दिल्ली बुलाया। 24 अप्रैल 2024 को जब पीड़ित दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा तो उसे दिया गया एयर टिकट फर्जी निकला। इसके बाद चार-पांच बार उसे फर्जी टिकट देकर दिल्ली बुलाया गया और हर बार आरोपित अपना मोबाइल नंबर बंद कर लेता था।

    खबरें और भी

    आरोपितों ने रुपये लौटाने का आश्वासन देकर मामला टाल दिया। बाद में न तो रुपये वापस किए गए और न ही विदेश भेजा गया। इस मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।