Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मऊ में जेल में कैदी की मौत के बाद दोहरीघाट में आक्रोश, ग्रामीणों ने पुल‍िस को दौड़ाया

    By virendra upadhyayEdited By: Abhishek sharma
    Updated: Fri, 17 Jul 2026 07:04 PM (IST)

    मऊ के दोहरीघाट निवासी विक्रम की आजमगढ़ जेल में आकस्मिक मृत्यु के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। गुस्साए लोगों ने पुलिस से विवाद किया और ...और पढ़ें

    आजमगढ़ जेल में कैदी की मौत पर मऊ के दोहरीघाट में बवाल पुलिस से भिड़े ग्रामीण।

    आजमगढ़ जेल में कैदी की मौत पर मऊ के दोहरीघाट में बवाल पुलिस से भिड़े ग्रामीण।

    HighLights

    1. विक्रम की आजमगढ़ जेल में आकस्मिक मृत्यु।

    2. दोहरीघाट में परिजनों और ग्रामीणों का भारी आक्रोश।

    3. पुलिस से विवाद, न्यायिक जांच की मांग।

    जागरण संवाददाता दोहरीघाट (मऊ)। दोहरीघाट कस्बा निवासी विक्रम पुत्र अमितचंद, जिसकी उम्र लगभग 28 वर्ष थी, की आजमगढ़ जेल में आकस्मिक मृत्यु हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। आक्रोश‍ित लोगों ने मौके पर पुल‍िस से व‍िवाद भी क‍िया है। 

    विक्रम के बड़े भाई आकाश ने बताया कि पिछले रविवार को जीयनपुर कोतवाली की पुलिस ने उसे घर से गिरफ्तार किया और बीती रात सूचना मिली कि विक्रम की आजमगढ़ जेल में मौत हो गई। जेल में उसकी मृत्यु कैसे हुई, इस बारे में परिजनों को कोई जानकारी नहीं दी गई।

    दोहरीघाट थानाध्यक्ष ने बताया कि विक्रम जीयनपुर थाने का वारंटी था। वह एक बार कट्टे के मामले में जेल गया था, जिसके बाद वह फरार हो गया था। इसके चलते उसके खिलाफ वारंट जारी किया गया था। रविवार को जीयनपुर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जहां उसकी मौत हो गई।

    मृतक चार भाई थे, जिसमें विक्रम सबसे छोटा था। उसकी मौत की खबर सुनते ही भरत सिंह मृतक के आवास पर पहुंचे और परिजनों को ढाढ़स दिलाते हुए न्यायिक जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच होनी चाहिए ताकि मृतक के परिजनों को न्याय मिल सके।

    खबरें और भी

    विक्रम की मौत के बाद दोहरीघाट में बवाल मच गया, जिससे पुलिस को स्थिति को नियंत्रित करने में कठिनाई का सामना करना पड़ा। लोगों ने पुल‍िस को मौके से भी खदेड़ा तो पुलि‍स के सामने कानून व्‍यवस्‍था बनाने तक की एक बारगी समस्‍या आ गई। स्थानीय लोगों ने इस घटना को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है और न्याय की मांग की है।