Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Weather Update: पूर्वी यूपी में निकली धूप भी रही बेअसर, सर्द हवाओं से कांप रहे लोग; बीते दिनों ऐसे बदला मौसम

    By Jaiprakash Nishad Edited By: Aysha Sheikh
    Updated: Sat, 27 Jan 2024 01:59 PM (IST)

    Weather News दिसंबर के अंतिम पखवारे से ठंड शुरू हुई तो थमने का नाम नहीं ली। प्रतिदिन पारा लुढ़कता रहा। शुक्रवार को थोड़ा धूप जरूर हुई थी लेकिन गलन कम ...और पढ़ें

    UP Weather Update: पूर्वी यूपी में निकली धूप भी रही बेअसर, सर्द हवाओं से कांप रहे लोग
    UP Weather Update: पूर्वी यूपी में निकली धूप भी रही बेअसर, सर्द हवाओं से कांप रहे लोग

    HighLights

    1. सर्द हवाओं के झोंकों से कपकंपाते रहे लोग, घरों में दुबकना मजबूरी
    2. दोपहर बाद निकली धूप से मिली राहत, फिर भी गलन कम नहीं

    जागरण संवाददाता, मऊ। पिछले एक माह से लगातार पड़ रही ठंड व कोहरे से आम जनजीवन पूरी तरह से ठहर सा गया है। गलन इतनी अधिक है कि लोग घरों में दुबकने को विवश हैं। यही नहीं रात में भीषण कोहरा पड़ने की वजह से सड़कों पर चलना मुश्किल है।

    इस बीच सर्द हवाओं के झोंको से लोग कपकंपा रहे हैं। शाम होते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। शनिवार को दोपहर बाद सूर्यदेव के दर्शन तो हुए लेकिन गलन कम होने का नाम नहीं ले रही थी। कड़ाके की ठंड को देखते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी की तरफ 27 जनवरी तक विद्यालय बंद कर दिए गए हैं।

    दिसंबर के अंतिम पखवारे से ठंड शुरू हुई तो थमने का नाम नहीं ली। प्रतिदिन पारा लुढ़कता रहा। हालात यह है कि ठंड से लोग आजिज आ चुके हैं। शनिवार को अधिकतम पारा 19 व न्यूनतम 08 डिग्री सेल्सियस रहा। एक माह के तापमान पर नजर डाली जाए तो न्यूनतम पारा 06 से 09 डिग्री तक बरकरार रहा।

    शुक्रवार को दिखी धूप, लेकिन कम नहीं हुई गलन

    शुक्रवार को भी थोड़ा धूप जरूर हुई थी लेकिन गलन कम नहीं थी। शाम होते ही गलन इतनी बढ़ी कि लोग घरों में कैद हो गए। रात में दस बजे के बाद कोहरा इतना तेज था कि सड़कों पर निकलना मुश्किल हो रहा था। सुबह दस बजे तक कोहरा छाया रहा।

    खबरें और भी

    बहुत जरूरी कार्य से ही लाेग घरों से बाहर निकले। दोपहर बारह बजे के बाद अच्छी धूप निकली और लोग धूप का आनंद लेते देखे गए। हालांकि गलन इतनी थी कि धूप भी असर नहीं कर पा रही थी। शाम चार बजे के बाद फिर सर्द हवाएं बहने लगी। इसकी वजह से बाजारों में सन्नाटा पसर गया।

    रात आठ बजे तक तो इक्का-दुक्का लोग ही दिख रहे थे। कृषि विज्ञान केंद्र पिलखी के वरिष्ठ वैज्ञानिक व प्रभारी डा. विनय सिंह ने बताया कि कोहरे से गेहूं की फसल को लाभ है। दलहनी व तिलहनी फसल को काफी नुकसान हुआ है। यही नहीं आलू की फसल पाले की चपेट में आ गई है। इसकी वजह से इसका उत्पादन भी प्रभावित हुआ है।

    मौसम की स्थिति 

    • 21 जनवरी : अधिकतम 18 व न्यूनतम 08 डिग्री सेल्सियस
    • 22 जनवरी : अधिकतम 16 व न्यूनतम 06 डिग्री सेल्सियस
    • 23 जनवरी : अधिकतम 16 व न्यूनतम 06 डिग्री सेल्सियस
    • 24 जनवरी : अधिकतम 17 व न्यूनतम 07 डिग्री सेल्सियस
    • 25 जनवरी : अधिकतम 18 व न्यूनतम 07 डिग्री सेल्सियस
    • 26 जनवरी : अधिकतम 17 व न्यूनतम 07 डिग्री सेल्सियस
    • 27 जनवरी : अधिकतम 19 व न्यूनतम 08 डिग्री सेल्सियस