हाई स्पीड कॉरिडोर बनने से व्यापार को मिलेगी गति, कम समय में गंतव्य तक पहुंचेंगे प्रोडक्ट्स
वित्त मंत्री द्वारा बजट में वाराणसी में हाई-स्पीड कॉरिडोर की घोषणा से मऊ में खुशी है। इससे साड़ी निर्माताओं और किसानों को अपने उत्पाद तेजी से गंतव्य त ...और पढ़ें
-1770035127316_m.webp)
हाई स्पीड कॉरिडोर बनने से व्यापार को मिलेगी गति।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, मऊ। वित्त मंत्री द्वारा रविवार को पेश किए गए आम बजट के दौरान वाराणसी में हाई स्पीड कॉरिडोर बनाने की घोषणा से लोगों में खुशी है। कॉरिडोर बनने के बाद जनपद के साड़ी निर्माताओं व किसानों का उत्पाद कम समय में अपने गंतव्य तक पहुंचाया जा सकेगा।
बुनकर इसकी लंबे समय से मांग करते चले आ रहे थे। लेकिन वित्तमंत्री द्वारा बजट भाषण में की गई घोषणा से इनमें उम्मीद की किरण जगी है। कॉरिडोर की खबर से रेलवे कर्मचारी भी इसे लेकर काफी आशान्वित हैं।
उनका मानना है कि इस हाई स्पीड कॉरिडोर की शुरूआत होने से मालभाड़ा में तेजी से वृद्धि होगा तथा जिले के उद्यमी, बुनकर व किसान अन्य शहरों में आसानी से अपना उत्पाद भेज सकेंगे।
बुलेट ट्रेन की घोषणा 10 वर्ष पहले की गई थी। ये घोषणा केवल वाराणसी के लिए हुई है। प्रदेश के किसी अन्य जनपदों के लिए कोई घोषणा नहीं की गई है। पिछले बजट में राष्ट्रीय आयुष योजना, पीएम स्कूल फार राइजिंग इंडिया, प्रधान मंत्री आवास योजना, पीएम इंटर्नशिप, इंडिया एआई मिशन सहित योजनाएं जो धरातल पर उतारी नहीं जा सकीं है। इस लिए जब तक कार्य शुरू न हो जाय इन घोषणाओं पर कोई भरोसा नहीं है। -राजीव राय, सांसद।
इस कॉरिडोर के शुरू होने का का लाभ निश्चित रूप से बुनकरों को मिलेगा और व्यापार भी बढ़ेगा। लेकिन सरकार को इसे जनपद से जोड़ने की आवश्यकता है। क्योंकि यहां से वाराणसी उत्पाद ले जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। -जमाल अर्पण साड़ी कारोबारी।
हाई स्पीड कॉरिडोर आज के समय की मांग की मांग थी। इसके स्थापना निश्चित रूप से हम सभी को उत्साहित करने वाला है। उद्यमियों को अपने उत्पाद को विभिन्न प्रदेशों में भेजने की सहूलियत मिलने से उद्योग व व्यापार को गति मिलेगी। -राकेश कुमार उपाध्याय, उद्यमी।
हाईस्पीड कॉरिडोर बनाए जाने से जनपद ही नहीं आस-पास के जनपदों में उद्योग खुलने की आस जगी है। इससे पूर्वांचल के युवाओं को रोजगार मिलेगा तथा व्यापार भी बढ़ेगा। वित्तमंत्री द्वारा व्यापारियों को इनकम टैक्स व जीएसटी में कोई राहत नहीं दिए जाने से मायूसी है। -डॉ. रामगोपाल गुप्ता, जिलाध्यक्ष व्यापार मंडल।
कॉरिडोर की स्थापना से जनपद के विकास को गति मिलेगी। सरकार की यह दिर्घकालीन योजना है। इसका लाभ लंबे समय तक उद्यमियों, साड़ी कारोबारियों व किसानों को मिलता रहेगा। देश के विभिन्न राज्यों में अपनी पहचान बना चुके साड़ी उद्योग के लोगों के लिए सुविधाजनक होने के साथ ही बाहर से उद्यमियों के आने का रास्ता भी खुलेगा। सरकार की यह घोषणा परिवहन को बढ़ावा देने व चहुमुखी विकास का रास्ता खोलने वाला है। अंर्तदेशीय जल परियोजना का भी इन्हें लाभ मिलेगा। -प्रोफेसर डॉ. चंद्रप्रकाश राय अर्थशास्त्री।
यह भी पढ़ें- सीएम योगी आदित्यनाथ बोले, पीएम नरेन्द्र मोदी के विजनरी Budget 2026-27 से उत्तर प्रदेश के विकास को मिलेगी और गति