Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Lalita Gautam Case: पहले हाउस अरेस्ट फिर आप नेताओं को पीड़ितों से मिलने की अनुमति, जिलाध्यक्ष बोले 'जब संगीत सोम को...

    By Anuj Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Sat, 11 Jul 2026 04:27 PM (IST)

    Lalita Gautam murder case: पुलिस ने ललिता गौतम हत्याकांड के मामले में आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल को गांव जाने से रोकने के लिए हाउस अरेस्ट कर लिया ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. आप प्रतिनिधिमंडल को पहले ललिता गौतम के गांव जाने से रोका गया था।

    2. पुलिस ने देर रात आप नेताओं को घरों में नजरबंद कर दिया था।

    जागरण संवाददाता, मेरठ। पुलिस ने ललिता गौतम हत्याकांड के मामले में रोहटा थाना क्षेत्र के गांव थिरोट निवासी आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल में शामिल नेताओं को गुरुवार देर रात हाउस अरेस्ट कर लिया। कांग्रेस की भांति उन्हें भी ललिता के गांव तक नहीं जाने दिया गया। हालांकि शुक्रवार को दोपहर बाद जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने बताया कि एसपी ने उन्हें गांव जाने के लिए  सहमति दे दी। 

    इससे पूर्व अनुमति न मिलने पर उन्होंने कहा था कि पार्टी के पदाधिकारी गांव जरूर जाएंगे। जब पुलिस संगीत सोम पूर्व विधायक को परिवार से मिलवा रही है तो फिर आप नेताओं को क्यों नहीं ? यह संदेश एसएसपी तक भी भिजवा दिया गया है। वह नहीं रुकेंगे पुलिस चाहे तो उन्हें गिरफ्तार कर ले।

    आप प्रदेश प्रभारी सांसद संजय सिंह ने ललिता गौतम हत्याकांड और लाठी चार्ज के मामले में गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिलने और परिवार को न्याय दिलाने की मांग उठने के लिए 26 पदाधिकारी का एक प्रतिनिधिमंडल घोषित किया है।

    इस प्रतिनिधिमंडल को शनिवार को गांव पहुंचना था लेकिन पुलिस ने कांग्रेस की भांति आम आदमी पार्टी के इन सभी पदाधिकारी को भी रात में ही हाउस अरेस्ट कर लिया। पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी सोमेंद्र ढाका को बागपत में तथा जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी समेत अन्य नेताओं को मेरठ में उनके घरों पर नजरबंद किया गया।

    खबरें और भी

    सभी के घरों पर पुलिस तैनात रही। जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी ने कहा कि संगीत सोम गांव जा सकते हैं तो फिर आम आदमी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल क्यों नहीं जा सकता ?

    प्रतिनिधिमंडल में शामिल दिल्ली के विधायक सुरेंद्र चौधरी के साथ पार्टी पदाधिकारी ललिता गौतम के गांव जाएंगे। पुलिस चाहे तो इस दौरान उन्हें गिरफ्तार करें लेकिन वह नहीं रुकेंगे।