अग्निवीर भर्ती: सहारनपुर में 13 जिलों के लिए भर्ती रैली 17 अगस्त से, अभ्यर्थी जरूरी कागजात लाएं व यह बरतें सावधानी
मेरठ एआरओ के तहत 13 जिलों के लिए अग्निवीर भर्ती रैली 17 अगस्त से शुरू होगी, जिसमें विभिन्न श्रेणियों के लिए तिथियां निर्धारित हैं। अभ्यर्थियों को आवश् ...और पढ़ें

17 अगस्त से शुरू होगी अग्निवीर भर्ती रैली (प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
रैली 17 अगस्त से मेरठ एआरओ के 13 जिलों के लिए।
विभिन्न श्रेणियों के लिए भर्ती कार्यक्रम तिथि अनुसार निर्धारित।
अभ्यर्थियों को मूल दस्तावेज और 20 पासपोर्ट फोटो लाने होंगे।
जागरण संवाददाता, मेरठ। सेना भर्ती कार्यालय (एआरओ) मेरठ की ओर से अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन 17 अगस्त से नौ सितंबर तक सहारनपुर स्थित डा. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाएगा।
वहीं अग्निवीर क्लर्क व एसकेटी श्रेणी की भर्ती सात व आठ अक्टूबर को रुड़की के बीईजी एंड सेंटर में होगी। भर्ती में केवल वही अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे जिन्होंने आनलाइन कामन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया है।
यह भर्ती रैली अमरोहा, बागपत, बिजनौर, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर और शामली सहित कुल 13 जिलों के अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जाएगी। सभी उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीएफटी), शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी), दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण से गुजरना होगा।
यह है तिथि अनुसार भर्ती कार्यक्रम
- 17 अगस्त : हापुड़ (गढ़मुक्तेश्वर, धौलाना, हापुड़) – अग्निवीर जनरल ड्यूटी
- 18 अगस्त : बागपत (बड़ौत, खेकड़ा) – अग्निवीर जनरल ड्यूटी
- 19 अगस्त : बागपत (बागपत) व बिजनौर (नगीना, चांदपुर) – अग्निवीर जनरल ड्यूटी
- 20 अगस्त : बिजनौर (नजीबाबाद, बिजनौर, धामपुर) – अग्निवीर जनरल ड्यूटी
- 21 अगस्त : मुरादाबाद (ठाकुरद्वारा, कांठ, मुरादाबाद, बिलारी) – अग्निवीर जनरल ड्यूटी
- 22 अगस्त : अमरोहा (अमरोहा, हसनपुर, नौगावां सादात) – अग्निवीर जनरल ड्यूटी
- 23 अगस्त : अमरोहा (धनौरा) तथा रामपुर (स्वार, टांडा, बिलासपुर, रामपुर, शाहाबाद, मिलक) – अग्निवीर जनरल ड्यूटी
- 24 अगस्त : बुलंदशहर (सिकंदराबाद, शिकारपुर) – अग्निवीर जनरल ड्यूटी
- 25 अगस्त : बुलंदशहर (बुलंदशहर, खुर्जा) – अग्निवीर जनरल ड्यूटी
- 26 अगस्त : बुलंदशहर (स्याना, डिबाई) – अग्निवीर जनरल ड्यूटी
- 27 अगस्त : बुलंदशहर (अनूपशहर) व गाजियाबाद (मोदीनगर, गाजियाबाद, लोनी) – अग्निवीर जनरल ड्यूटी
- 28 अगस्त : मुजफ्फरनगर (मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना, खतौली) – अग्निवीर जनरल ड्यूटी
- 29 अगस्त : मुजफ्फरनगर (जानसठ) तथा शामली (कैराना, शामली, ऊन) – अग्निवीर जनरल ड्यूटी
- 30 अगस्त : गौतमबुद्ध नगर (दादरी, गौतमबुद्ध नगर, जेवर) और मेरठ (मेरठ) – अग्निवीर जनरल ड्यूटी
- 31 अगस्त : मेरठ (सरधना, मवाना) – अग्निवीर जनरल ड्यूटी
- 1 सितंबर : सहारनपुर (बेहट, सहारनपुर, नकुड़, देवबंद, रामपुर मनिहारान) – अग्निवीर जनरल ड्यूटी
- 2 सितंबर : सभी 13 जिलों के लिए अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं पास), अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं पास) और अमरोहा, बागपत, गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद के अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर टेक्निकल।
- 3 सितंबर : बिजनौर, हापुड़, बुलंदशहर और मेरठ के अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर टेक्निकल।
- 4 सितंबर : मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर और शामली के अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर टेक्निकल।
- 7 अक्टूबर (बीईजी एंड सेंटर, रुड़की) : बागपत, बिजनौर, बुलंदशहर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, मुरादाबाद और मुजफ्फरनगर के अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर क्लर्क व एसकेटी।
- 8 अक्टूबर (बीईजी एंड सेंटर, रुड़की) : गौतमबुद्ध नगर, अमरोहा, रामपुर, सहारनपुर और शामली के अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर क्लर्क व एसकेटी।
यह रखें कागजात और बरतें सावधानी
भर्ती के दौरान मूल दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। अभ्यर्थियों को रैली एडमिट कार्ड, आधार कार्ड, शैक्षिक प्रमाणपत्र, जाति, मूल निवास, अविवाहित, चरित्र एवं आनलाइन पुलिस सत्यापन प्रमाणपत्र सहित आवश्यक मूल दस्तावेज, उनकी तीन-तीन प्रतियां और 20 नवीनतम रंगीन पासपोर्ट फोटो साथ लाने होंगे।
सेना भर्ती कार्यालय ने अभ्यर्थियों को वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने और किसी भी दलाल या भर्ती के नाम पर पैसे मांगने वालों से सावधान रहने की सलाह दी है।