बिना डॉक्टर की सलाह एंटीबायोटिक का सेवन खतरनाक, शरीर के हेल्दी बैक्टीरिया होते हैं नष्ट
दैनिक जागरण के एंटीबायोटिक अभियान के तहत मेरठ के गायत्री पार्क में डॉ. अमित उपाध्याय ने लोगों को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि बिना डॉक्टर की सलाह के ...और पढ़ें

HighLights
बिना डॉक्टर सलाह एंटीबायोटिक से स्वस्थ बैक्टीरिया मरते हैं।
अंधाधुंध उपयोग से अन्य दवाएं भी बेअसर हो जाती हैं।
बच्चों के उपचार में लापरवाही से बचने की दी सलाह।
जागरण संवाददाता, मेरठ। दैनिक जागरण के एंटीबायोटिक अभियान को लेकर बुधवार को शास्त्रीनगर के एल ब्लाक स्थित गायत्री पार्क में लोगों को जागरूक किया। जिसमें वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डा. अमित उपाध्याय ने लोगों को बताया कि एंटीबायोटिक दवाएं बच्चों से लेकर बुजुर्गाें तक की हर बीमारी में काम आती है। अंधाधुंध और बिना डाक्टर की सलाह के लेने से एंटीबायोटिक शरीर के हेल्दी बैक्टीरिया को मार देती है, जिसके बाद अन्य दवाएं भी काम करना बंद कर देती है।
गायत्री पार्क में आयोजित दैनिक जागरण के जागरूकता कैंप में आए वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डा. अमित उपाध्याय ने यूएसए और मेलबर्न का उदाहरण देते हुए बताया कि जब खुद अपने बेटे के लिए वहां पर दवाई लेने के लिए निकल गया, लेकेिन उसे बिना डाक्टर के पर्चे के दवाई नहीं मिली।
उन्होंने एक उदाहरण दिया कि यूएसए में उनके एक दोस्त का लाइसेंस केवल इसलिए रद्द कर दिया था, क्योंकि उनके डाक्टर दोस्त ने एक मरीज को बिना देखे दवाई दे दी थी। उन्होंने बताया कि भारत में भी ऐसा ही कानून बनना चाहिए। लोग खुद में ही नहीं, बच्चों के उपचार में भी लापरवाही करते हैं।
डाक्टर ने तीन दिन की एंटीबायोटिक पर्चे पर लिखी, पता चला कि बच्चे के स्वजन उसे उसी पर्चे से महीनों तक दवाई खिला रहे हैं, डाक्टर को बाद में पता चलता है, जब उसकी हालत अधिक खराब हो जाती है। लोगों ने आश्वासन दिया कि अब वह बिना डाक्टर की सलाह और पर्चे के एंटीबायोटिक दवाएं नहीं खरीदेंगे।
खबरें और भी
जागरूकता कैंप में शास्त्रीनगर के एल ब्लाक, भूतनाथ चौराहा और अन्य स्थानों से लोग नवीन चंद्र अग्रवाल, मनोज गुप्ता, चौधरी श्योराज सिंह, धर्मवीर शर्मा, अक्षय मित्तल, नरेश चंद्र अग्रवाल, सुभाष चंद्र, सतप्रकाश त्यागी, राजेंद्र शर्मा, शशिप्रभा अग्रवाल, अंशु गुप्ता, अशोक सिंघल, अरुण कुमार त्यागी, राजेंद्र गर्ग पहुंचे थे।
बच्चे हो या बड़े, केवल बैक्टीरिया इंफेक्शन में ही लें एंटीबायोटिक
डा. अमित उपाध्याय ने बताया कि लोग जरा सा जुकाम, बुखार, खांसी होते ही मेडिकल स्टोर पर पहुंच जाते हैं और एंटीबायोटिक मांगते हैं। ऐसा कतई नहीं करना चाहिए। केवल बैक्टीरिया इंफेक्शन में यह दवाएं डाक्टर की सलाह से लेनी चाहिए। वरना यह शरीर का बड़ा हिस्सा डैमेज कर देती है।