Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पेपर मिल मैनेजर का मोबाइल APK फाइल से किया हैक, खाते से निकाले 1.80 करोड़ रुपये

    By Lokesh Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Wed, 22 Jul 2026 07:50 PM (IST)

    Meerut News : साइबर ठगों ने मेरठ में एक पेपर मिल के प्रबंधक का मोबाइल हैक कर 1.80 करोड़ रुपये चार अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करवा लिए। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक फोटो

    प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. साइबर ठगों ने निदेशक का फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाया।

    2. निदेशक के नाम से प्रबंधक को भेजते रहे पेमेंट करने का मैसेज।

    जागरण संवाददाता, मेरठ। साइबर ठगों ने पेपर मिल के प्रबंधक का मोबाइल एपीके फाइल से हैक कर लिया। मोबाइल में मिली जानकारी पर उन्होंने पेपर मिल निदेशक का फर्जी वाट्सएप अकाउंट बनाया। फिर खुद निदेशक बन प्रबंधक को विभिन्न खातों में भुगतान के मैसेज भेजते रहे। चार दिन तक प्रबंधक ने फर्जी निदेशक के निर्देश पर 1000, 9999000, 7999000 व 1000 रुपये के चार भुगतान बताए गए चार खातों में ट्रांसफर कर दिए।

    सोमवार को पेपर मिल आने पर जब प्रबंधक ने निदेशक को भुगतान का ब्यौरा दिया तो वह सन्न रह गए। इसके बाद पता चला कि वह साइबर ठगी का शिकार हो गए है। थाना साइबर क्राइम मेरठ पर पेपर मिल निदेशक की और से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

    मवाना रोड के डिफेंस कालोनी निवासी प्रज्जवल अग्रवाल ने बताया कि उनकी उत्तराखंड हरिद्वार के झबरेडा नारसन में गंगौत्री पेपर मिल है। इसका खाता पंजाब नेशनल बैंक न्यू मंडी मुजफ्फरनगर में है। इस खाते का संचालन संदीप गोयल करते हैं।

    17 जुलाई को साइबर ठगों ने संदीप गोयल के वाट्सएप नंबर पर एक एपीके फाइल भेजी। उन्होंने उसे क्लिक कर दिया। इसके बाद संदीप गोयल का मोबाइल हैक हो गया। मोबाइल की सारी जानकारी उनके पास पहुुंच गई। इसके बाद साइबर ठगों ने पेपर मिल के निदेशक नीरज अग्रवाल के नाम से एक फर्जी वाट्स अकाउंट बनाया।

    खबरें और भी

    फिर साइबर ठगों ने नीरज अग्रवाल के वाट्सएप से संदीप गोयल को मैसेज भेजकर कुछ खातों में रुपया ट्रांसफर करने के निर्देश दिए। पूर्व में भी नीरज अग्रवाल ऐसे आदेश संदीप गोयल को देते रहे हैं। संदीप गोयल ने 17 जुलाई से 20 जुलाई तक चार बार में 1.80 करोड़ रुपये चार खातों में ट्रांसफर कर दिए।

    सोमवार दोपहर जब नीरज अग्रवाल, प्रज्ज्वल अग्रवाल संदीप गोयल से मिले तो उसने पेमेंट की जानकारी दी। दोनों ने ऐसे किसी भुगतान का मैसेज भेजने से इन्कार किया तो उन्होंने पूरे मामले की जांच की और बैंक खाते की डिटेल मंगाई।

    तत्काल उन्होंने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद उन्होंने एसएसपी अविनाश पांडेय को घटना की जानकारी दी। एसएसपी के आदेश पर थाना साइबर क्राइम पर प्रज्जवल अग्रवाल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

    पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। एसपी क्राइम अवनीश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन खातों से जुड़े लोगों को चिंहित किया जा रहा है जो इस ठगी से जुड़े हैं।