यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मर्चेंट नेवी में नौकरी छोड़ सेना में भर्ती कराने के नाम पर करने लगा ठगी, मेरठ में STF के हत्थे चढ़ा अरविंद राणा
एसटीएफ ने भारतीय सेना में अभ्यर्थियों की फर्जी भर्ती कराने वाले अरविंद राणा को मेरठ से गिरफ्तार किया है। अरविंद भारतीय सेना का हवलदार बनकर मिलिट्री ...और पढ़ें

HighLights
- एसटीएफ की टीम ने सदर बाजार थाना पुलिस को बरेली से पकड़े अरविंद को सौंपा
- मर्चेंट नेवी में सफाईकर्मी की नौकरी छोड़ सेना में भर्ती कराने के नाम पर ठगी करने लगा
जागरण संवाददाता, मेरठ। भारतीय सेना में 40 अभ्यर्थियों की फर्जी भर्ती कराने वाले अरविंद राणा को एसटीएफ ने मिलिट्री अस्पताल के सामने से गिरफ्तार कर उसे सदर बाजार पुलिस को सौंप दिया गया। आरोपित भारतीय सेना का हवलदार बताकर मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस में नौकरी दिलाने के नाम पर प्रत्येक अभ्यर्थी से पांच लाख की रकम वसूलता था। उसके बाद उसे फर्जी भर्ती लेटर मुहैया करा देता था।
जहाज पलट जाने के डर से छोड़ी थी नौकरी
खबरें और भी
ये हुई बरामदगी