यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
टूट गया है पुल, अब दिल्ली जाने के लिए इन रास्तों का करें इस्तेमाल; मेरठ में डायवर्जन लागू
भूमिया का पुल निर्माण के कारण दिल्ली और हापुड़ रोड पर भारी जाम लग रहा है। यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी किया लेकिन स्थानीय लोग इसे समझ नहीं ...और पढ़ें

HighLights
- जारी डायवर्जन प्लान में ही है खामियां, दिल्ली-हापुड़ रोड जाने को लोग हो रहे हैं परेशान
- स्थानीय निवासियों को भी घर पहुंचने में हो रही है दिक्कत, पूरे दिन भटक रहे है वाहन चालक
खबरें और भी
बेगमपुल से लेकर परतापुर तक भीड़
भूमिया के पुल टूटने के बाद दिल्ली व हापुड़ रोड जाने को इन मार्ग का करें प्रयोग
-
लिसाड़ी-नूरनगर की ओर से जाने वाले वाहन लिसाड़ी रोड पर नूरनगर पुलिया से बाएं जाकर सरस्वती लोक होते हुए दिल्ली रोड पर पहुंच सकते हैं। -
लिसाड़ी रोड से अंजुम पैलेस से माधवपुरम होते हुए दिल्ली रोड पर पहुंच सकते हैं। -
लिसाड़ी रोड से समर कालोनी होते हुए पिलोखड़ी रोड से कमेला रोड पर पहुंचा जा सकता है, इसके बाद लिसाड़ी गेट चौराहे से हापुड़ अड्डा जा सकते हैं। -
हापुड़ अड्डे से भूमिया पुल की ओर आने वाले वाहन, जिन्हें दिल्ली रोड पर जाना है वह लिसाड़ी गेट चौरोह से जाटव गेट होकर लोधो के पुल से दिल्ली चुंगी पहुंच सकते हैं। यहां से वह सीधे मेट्रो प्लाजा या बाएं मुडकर शारदा रोड से दिल्ली रोड पर पहुंच सकते हैं। -
हापुड अड्डे से भूमिया पुल की ओर आने वाले, जिन्हे लक्खीपुरा, श्यामनगर, पिलोखड़ी रोड, समर कालोनी जाना है वह लिसाड़ी गेट चौराहे से बाएं मुड़कर कमेला रोड से पिलोखड़ी रोड पर पहुंचकर अपने गन्तवय पर पहुंच सकते हैं।
भूमिया के पुल निर्माण के दौरान जो रूट डायवर्जन किया है, उससे आवागमन सुचारू रूप से चल रहा है। जाम की बात गलत है। हापुड़ रोड व मेट्रो प्लाजा पर यातायात पुलिसकर्मियों ने भारी वाहनों का प्रवेश दिन-रात में पूरी तरह बंद कर दिया है। विभिन्न वैकल्पिक मार्गों से भी वाहनों को निकाला जा रहा है। - विनय कुमार शाही, यातायात निरीक्षक
ये भी पढ़ें -
संत प्रेमानंद और सद्गुरु को लेकर क्या बोले IIT Baba? सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा VIDEO