Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्या स्तन कैंसर का इलाज संभव है? स्वस्थ जीवन शैली से कम हो सकता है खतरा

    Updated: Fri, 07 Nov 2025 05:19 PM (IST)

    मेरठ के इस्माईल पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस पर व्याख्यान हुआ, जिसमें डॉ. सुधि कंबोज ने स्तन कैंसर के लक्षणों और बचाव पर जानकारी दी। उ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. स्तन कैंसर: समय पर पता लगाना जरूरी

    2. जागरूकता और स्वस्थ जीवनशैली से बचाव

    3. साइबर सुरक्षा: करियर के अवसर

    जागरण संवाददाता, मेरठ। इस्माईल पीजी कालेज के मनोविज्ञान विभाग में शुक्रवार को पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब द्वारा राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता स्तन एवं अंतः स्रावी सर्जन डा. सुधि कंबोज ने छात्राओं तथा शिक्षिकाओं को स्तन कैंसर के लक्षण, बचाव तथा निदान बताते हुए समझाया कि स्तन कैंसर का समय पर पता लगा बहुत जरूरी है, क्योंकि शुरुआती अवस्था में इसका उपचार संभव है।

    जागरूकता, नियमित जांच और स्वस्थ जीवन शैली से इस बीमारी के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब के संस्थापक आयुष गोयल एवं पीयूष गोयल ने भी छात्राओं को पर्यावरण एवं स्वच्छता के लिए प्रेरित किया।

    विभाग प्रभारी डा. वंदना शर्मा ने छात्राओं को बताया कि कैंसर किसी की जिंदगी बदल सकता है, लेकिन इसे खत्म नहीं कर सकता इसलिए इससे डरने की नहीं बल्कि जागरूक रहने की जरूरत है। कैंसर से लड़ाई केवल शरीर की नहीं होती यह मन और हिम्मत की भी लड़ाई होती है।

    संचालन विदुषी वशिष्ठ ने किया। वहीं अर्थशास्त्र विभाग द्वारा आयोजित एड आन कोर्स साइबर सिक्योरिटी ए करियर पाथवे में छात्राओं को डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में करियर अवसर, जोखिम प्रबंधन तथा आर्थिक प्रभावों से बारे में बताया गया। डा. स्वर्णा, डा. ममता सिंह भी उपस्थित रही।

    खबरें और भी