Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    CBSE और IIT Gandhinagar का बड़ा कदम: '3030 एकलव्य' से AI व कंप्यूटेशनल थिंकिंग सीखेंगे छात्र; रजिस्ट्रेशन की पूरी जानकारी

    By Amit Tiwari Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Fri, 07 Aug 2026 02:51 PM (IST)

    सीबीएसई और आईआईटी गांधीनगर ने छात्रों व शिक्षकों के लिए '3030 एकलव्य' ऑनलाइन कार्यक्रम शुरू किया है, जो 15 अगस्त से एआई और कम्प्यूटेशनल थिंकिंग सिखाएग ...और पढ़ें

    '3030 एकलव्य' से AI व कंप्यूटेशनल थिंकिंग सीखेंगे छात्र (AI जेनरेटिड फोटो)

    '3030 एकलव्य' से AI व कंप्यूटेशनल थिंकिंग सीखेंगे छात्र (AI जेनरेटिड फोटो)

    HighLights

    1. 15 अगस्त को शुरू होगी ‘3030 एकलव्य–कंप्यूटेशनल थिंकिंग एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ की आनलाइन शृंखला

    2. सीबीएसई व आइआइटी गांधीनगर की इस पहल में कक्षा छह से ऊपर के विद्यार्थियों व शिक्षकों को मिलेगा प्रशिक्षण।

    अमित तिवारी, मेरठ। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और कंप्यूटेशनल थिंकिंग (CT) के क्षेत्र में दक्ष बनाने के लिए आइआइटी गांधीनगर के सेंटर फार क्रिएटिव लर्निंग (सीसीएल) के सहयोग से ‘3030 एकलव्य–कम्प्यूटेशनल थिंकिंग एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ आनलाइन शृंखला शुरू करने की घोषणा की है।

    यह कार्यक्रम 15 अगस्त से प्रारंभ होगा। इसमें कक्षा छह व उससे ऊपर के विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए कुल आठ आनलाइन सत्र आयोजित किए जाएंगे। पहला सत्र 15 अगस्त को शाम चार बजे ‘कम्प्यूटेशनल थिंकिंग एंड एआइ विद मैच बाक्स’ विषय पर होगा, जबकि शेष सात सत्र हर रविवार शाम चार बजे से आयोजित किए जाएंगे।

    कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में तार्किक सोच, समस्या समाधान, पैटर्न पहचान, रचनात्मकता और एआइ की व्यावहारिक समझ विकसित करना है। प्रश्न-आधारित गतिविधियों और स्टेम आधारित शिक्षण के माध्यम से छात्र गणित और विज्ञान के सिद्धांतों को दैनिक जीवन की समस्याओं से जोड़ना सीखेंगे। इससे उनमें एल्गोरिदमिक सोच, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और भविष्य की तकनीक के अनुरूप कौशल विकसित होंगे।

    कार्यक्रम स्वैच्छिक है, पंजीकरण निश्शुल्क लेकिन अनिवार्य है। लाइव सत्र हिंदी में होंगे। सीबीएसई ने सभी संबद्ध विद्यालयों से शिक्षकों और विद्यार्थियों को इस ज्ञानवर्धक पहल में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने का आग्रह किया है। सीबीएसई के सिटी कोआर्डिनेटर सुधांशु शेखर के अनुसार इस कार्यक्रम से छात्र गणित और विज्ञान के सिद्धांतों को अपने आसपास की वास्तविक परिस्थितियों से जोड़ना सीखेंगे।

    खबरें और भी

    ऐसे करें पंजीकरण

    एकलव्य के लिए पंजीकरण https://eklavya.iitgandhinagar.ac.in पोर्टल पर चल रहे हैं। नए पंजीकरण लिंक पर प्रतिभागी को अपना नाम, मोबाइल नंबर और ई-मेल आइडी डालकर पंजीकरण कराना है। प्रतिभागिता और प्रशिक्षण पूरा करने का प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए 400 रुपये और उसपर कर जोड़कर शुल्क भुगतान करना होगा।

    कार्यक्रम का लाइव प्रसारण पंजीकरण के बाद नि:शुल्क देखा जा सकता है। प्रसारण CCL IITGN नामक यूट्यूब चैनल पर होगा। इस यूट्यूब चैनल का लिंक https://youtu.be/kqeKIs38gtw?si=3OnmGkm7VIV0Ep3A है। अधिक जानकारी के लिए प्रतिभागी eklavya@iitgn.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं या 079-23952240 पर काल कर सकते हैं।

    कक्षा तीन से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए कम्प्यूटेशनल थिंकिंग और एआइ का पाठ्यचर्या ढांचा जारी 

    सीबीएसई के अनुसार बोर्ड पहले ही कक्षा तीन से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए कम्प्यूटेशनल थिंकिंग और एआइ का पाठ्यचर्या ढांचा जारी कर चुका है। इसी क्रम में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए इसे शिक्षक प्रशिक्षण की प्रमुख थीम भी बनाया गया है। देशभर में 450 से अधिक जिला स्तरीय विचार-विमर्श आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि विद्यालयों में आधुनिक शिक्षण वातावरण विकसित किया जा सके। विशेष बात यह है कि अभिभावक भी बच्चों के साथ देख व प्रशिक्षण लेकर प्रमाण पत्र भी प्राप्त कर सकते हैं।

    यह है कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताएं

    • यह कार्यक्रम शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए है।
    • शिक्षकों को सहभागिता प्रमाणपत्र, प्रमाणपत्र और प्रशिक्षण प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा।
    • विद्यार्थियों को सहभागिता प्रमाणपत्र, प्रमाणपत्र और पाठ्यक्रम पूर्णता प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा।
    • अभिभावकों को भी सहभागिता प्रमाणपत्र, प्रमाणपत्र और पाठ्यक्रम पूर्णता प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा।
    • यह कार्यक्रम सभी के लिए निःशुल्क उपलब्ध है और कोई भी इसे बिना शुल्क देख सकता है।