CCSU ने LLB, BBA, BCA और B.Com सहित कई पाठ्यक्रमों का रिजल्ट किया घोषित, कई काॅलेजों का परिणाम रोका गया
Chaudhary Charan Singh University: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं, जो 6 ...और पढ़ें

HighLights
परिणाम चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध।
त्रुटि होने पर कॉलेज या विवि के परीक्षा विभाग से संपर्क करने की सलाह।
जागरण संवाददाता, मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) ने विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। विश्वविद्यालय की ओर से सभी घोषित परिणाम छह अगस्त से विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। छात्र अपने परिणाम www.ccsuniversity.ac.in पर देख सकते हैं।
ये परीक्षा हुए हैं घोषित
विश्वविद्यालय के अनुसार दिसंबर-2025 परीक्षा के तहत बीएससी आनर्स (माइक्रोबायोलाजी, गणित, बाटनी, जूलाजी व स्टैटिस्टिक्स) प्रथम सेमेस्टर, बीएससी आनर्स (फिजिक्स, केमिस्ट्री, बाटनी, जूलाजी व स्टैटिस्टिक्स) तृतीय सेमेस्टर, बीकाम आनर्स प्रथम व तृतीय सेमेस्टर (एनईपी), बीए आनर्स (अंग्रेजी, इतिहास, अर्थशास्त्र व संस्कृत) प्रथम सेमेस्टर और बीए व बीएससी आनर्स (योग विज्ञान) प्रथम व तृतीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है।
इसके अलावा एमएससी एग्रीकल्चर (सीड साइंस) द्वितीय सेमेस्टर, जून-2026 परीक्षा का परिणाम भी जारी कर दिया गया है। इस पाठ्यक्रम के विद्यार्थी भी अपना परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर देख सकते हैं। बीकाम (प्राइवेट) प्रथम वर्ष-2026, एलएलबी द्वितीय सेमेस्टर, एलएलबी चतुर्थ सेमेस्टर, बीबीए चतुर्थ सेमेस्टर और बीसीए चतुर्थ सेमेस्टर (जून-2026) के परीक्षा परिणाम भी घोषित कर दिए गए हैं।
कुछ कालेजों के परिणाम रोके गए
विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि कुछ कालेजों के छात्रों का परिणाम फिलहाल घोषित नहीं किया गया है। इसका कारण संबंधित कालेजों द्वारा आंतरिक व प्रायोगिक परीक्षा के अंक विश्वविद्यालय को उपलब्ध न कराना है।
खबरें और भी
इसके तहत एलएलबी चतुर्थ सेमेस्टर के कालेज कोड 1264, 1288 व 406, बीबीए चतुर्थ सेमेस्टर के कालेज कोड 730 और बीसीए चतुर्थ सेमेस्टर के कालेज कोड 691 व 936 के विद्यार्थियों का परिणाम अभी रोका गया है।
त्रुटि होने पर संबंधित कालेज या विवि के परीक्षा विभाग से संपर्क करने की सलाह
विश्वविद्यालय ने संकेत दिया है कि आवश्यक अंक प्राप्त होने के बाद इन छात्रों का परिणाम भी घोषित किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी संबंधित विद्यार्थियों से वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देखने और किसी प्रकार की त्रुटि होने पर संबंधित कालेज या विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग से संपर्क करने की सलाह दी है।