Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    CCSU ने दी छात्रों को बड़ी राहत, मंगलवार को खुला रहेगा छात्र सहायता केंद्र

    By Rajendra Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Mon, 03 Aug 2026 06:25 PM (IST)

    चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने प्रतियोगी परीक्षा के छात्रों को राहत देते हुए 4 अगस्त को छात्र सहायता केंद्र खोलने का निर्णय लिया है ताकि वे प्रोविजनल ...और पढ़ें

    (प्रतीकात्मक फोटो)

    (प्रतीकात्मक फोटो)

    HighLights

    1. प्रतियोगी परीक्षा में शामिल हो रहे छात्र-छात्राएं अपने प्रमाण पत्र केंद्र से प्राप्त कर सकेंगे

    2. लाइब्रेरी खोलने के लिए जिला-प्रशासन की नहीं मिली हरी झंडी, मंगलवार से रहेगी बंद

    जागरण संवाददाता, मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को राहत प्रदान की है। छात्र-छात्राएं अब अपने जरूरी अभिलेख प्रोविजनल प्रमाण पत्र मंगलवार को विश्वविद्यालय परिसर स्थित छात्र सहायता केंद्र से प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए चार अगस्त को छात्र सहायता केंद्र खुलेगा। वहीं, कांवड़ यात्रा के चलते लाइब्रेरी खोलने के लिए जिला-प्रशासन ने हरी झंडी नहीं दी है। इस कारण मंगलवार से 12 अगस्त तक विश्वविद्यालय लाइब्रेरी पूरी तरह बंद रहेगी।

    कांवड़ यात्रा के चलते डीएम डा. वीके सिंह ने तीन से लेकर 12 अगस्त तक सभी स्कूल-कालेज एवं विश्वविद्यालय बंद करने के आदेश जारी किए हैं। इस आदेश के चलते सभी अधिक परेशानी उन छात्र-छात्राओं को आयी है जिन्होंने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित पीजीटी (प्रवक्ता) प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त कर ली है। अब वे अगस्त के अंतिम सप्ताह में मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। इन छात्र-छात्राओं को आगामी 12 अगस्त-26 तक अपने सभी अभिलेख अपलोड करने हैं।

    विश्वविद्यालय बंद होने से उनको परेशानी हो रही थी। विश्वविद्यालय-प्रशासन ने उनकी परेशानी को देखते हुए प्रोविजनल प्रमाण पत्र प्रदान करने के लिए विश्वविद्यालय का छात्र सहायता केंद्र सोमवार को दोपहर करीब 12.15 बजे खोल दिया। अब चार अगस्त को भी खोलने का निर्णय लिया।इसके चलते चार अगस्त को भी सहायता केंद्र सुबह 10 बजे से खुला रहेगा।
    कुलसचिव प्रो. भूपेंद्र सिंह ने जारी आदेश में कहा है कि छात्र विश्वविद्यालय निर्धारित पोर्टल पर आवेदन करते हुए प्रोविजनल प्रमाण पत्र आनलाइन माध्यम से ही प्राप्त करें ताकि अनावश्यक आवागमन से बचा जा सके।

    मंगलवार से बंद रहेगी लाइब्रेरी
    विश्वविद्यालय परिसर स्थित लाइब्रेरी मंगलवार से पूरी तरह बंद रहेगी। छात्रों ने रविवार की रात लाइब्रेरी 12 अगस्त तक बंद करने के विरोध में हंगामा किया था। कुलसचिव आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन के बाद धरना दिया था। जिस पर सोमवार को विश्वविद्यालय प्रशासन के आला अधिकारियों की जिला प्रशासन के अधिकारियों से वार्ता हुई। जिला-प्रशासन ने लाइब्रेरी खोलने के लिए भी हरी झंडी नहीं दी है।

    खबरें और भी

    जिस पर सोमवार को शाम करीब पांच बजे चीफ प्रोक्टर प्रो. बीरपाल सिंह, असिस्टेंट प्रोक्टर दुष्यंत चौहान व पुस्तकालय अध्यक्ष डा. जमाल अहमद सिद्दीकी लाइब्रेरी पहुंचे। उन्होंने प्रशासन की मंशा से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया। तैयारी प्रभावित न हो। इसके लिए अपनी पुस्तकें ले जाने की अपील की। जिस पर छात्र-छात्राएं भी मान गए। प्रो. सिद्दीकी ने बताया कि मंगलवार से 12 अगस्त तक कांवड़ यात्रा के चलते अब लाइब्रेरी भी पूरी तरह बंद रहेगी। साथ ही विश्वविद्यालय की परीक्षाओं को छोड़कर विश्वविद्यालय पूरी तरह बंद रहेगा।