Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    CCSU में UG-PG व अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश 12 से 14 अगस्त तक, संशोधित प्रवेश कार्यक्रम जारी

    By Amit Tiwari Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Sun, 02 Aug 2026 04:02 PM (GMT+05:30)

    चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) ने स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। अब 12 से 14 अगस्त तक प्रथ ...और पढ़ें

    (प्रतीकात्मक फोटो)

    (प्रतीकात्मक फोटो)

    HighLights

    1. सीसीएसयू ने यूजी-पीजी प्रवेश के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी।

    2. प्रथम वरीयता सूची के आधार पर प्रवेश 12 से 14 अगस्त तक।

    3. समर्थ पोर्टल से सीधे एडमिशन ऑफर, मेरिट सूची अपलोड नहीं।

    जागरण संवाददाता, मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) ने शैक्षिक सत्र 2026-27 में स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए संशोधित प्रवेश कार्यक्रम जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय परिसर विभागों और संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित सभी यूजी-पीजी, सर्टिफिकेट एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रथम वरीयता (मेरिट) सूची के आधार पर प्रवेश अब 12 से 14 अगस्त तक होंगे।

    यह कार्यक्रम बीपीईएस, एमपीईएस, बीएससी फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स, बीएएलएलबी, बीकाम-एलएलबी और तीन वर्षीय एलएलबी पाठ्यक्रमों पर लागू नहीं होगा। विश्वविद्यालय के अनुसार, परिसर विभाग व संबद्ध कालेज एक से चार अगस्त तक समर्थ पोर्टल से पंजीकृत अभ्यर्थियों का कार्यक्रमवार डाटा डाउनलोड कर मेरिट तैयार करेंगे। मेरिट बनाते समय वार्ड कोटा, एनसीसी, एनएसएस, सीसीएसयू से स्नातक, संबंधित विषय में यूजी आनर्स सहित सभी निर्धारित वेटेज जोड़े जाएंगे।

    परिसर विभागों और सहायता प्राप्त एवं राजकीय महाविद्यालयों के अनुदानित बीए, बीएससी, बीएससी (एग्रीकल्चर), बीकाम, एमए, एमएससी, एमएससी (एग्रीकल्चर) एवं एमकाम पाठ्यक्रमों में खेल कोटे की पांच प्रतिशत सीटें अलग रखी जाएंगी। विश्वविद्यालय परिसर विभाग 12 अगस्त को प्रथम मेरिट सूची में शामिल अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश शुल्क जमा करने का शेड्यूल जारी करेंगे, जबकि संबद्ध महाविद्यालय एवं संस्थान इसी दिन चयनित अभ्यर्थियों को एडमिशन आफर भेजेंगे।

    इसके बाद 12 से 14 अगस्त तक अभिलेखों के सत्यापन के बाद प्रवेश की पुष्टि की जाएगी। विश्वविद्यालय ने सभी विभागों एवं कालेजों को 14 अगस्त तक पात्र अभ्यर्थियों के प्रवेश अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि महाविद्यालय एवं विभाग मेरिट सूची पोर्टल पर अपलोड नहीं करेंगे। चयनित अभ्यर्थियों को सीधे समर्थ पोर्टल के ‘रिव्यू एंड प्रोसेस’ विकल्प के माध्यम से एडमिशन आफर या फीस जमा करने का शेड्यूल जारी किया जाएगा। प्रवेश प्रक्रिया को समझाने के लिए समर्थ पोर्टल पर पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन (पीपीटी) भी उपलब्ध कराई गई है।

    खबरें और भी