Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    CCSU में UG और PG में एडमिशन का अंतिम मौका, 1.47 लाख छात्रों ने पूरी की पंजीकरण प्रक्रिया

    By Rajendra Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Mon, 27 Jul 2026 03:47 PM (IST)

    चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों में स्नातक व परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण का आज अंतिम दिन है। अब तक 1.47 लाख ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. प्रवेश के लिए 1.91 लाख विद्यार्थी कर चुके हैं आवेदन।

    2. विश्वविद्यालय जल्द मेरिट लिस्ट जारी कर प्रवेश शुरू करेगा।

    जागरण संवाददाता, मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध कालेजों में स्नातक (यूजी) एवं परास्नातक (पीजी) के विभिन्न कोर्स में प्रवेश लेने का 27 जुलाई तक अंतिम मौका है। छात्र-छात्राएं यूजी एवं पीजी के सभी सर्टिफिकेट एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। इसके बाद मौका नहीं मिलेगा। वहीं, परिसर व कालेजों में जल्दी ही मेरिट तैयार कर प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होगी।

    परिसर एवं संबद्ध कालेजों में यूजी में प्रवेश की प्रक्रिया गत पांच मई से चल रही है। जबकि पीजी में प्रवेश के लिए आनलाइन पंजीकरण गत 17 जून से शुरू हुए। छात्रों की मांग पर कई बार यह तिथि बढ़ा दी गई है। अब यूजी एवं पीजी में पंजीकरण की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। छात्र-छात्राएं 27 जुलाई तक ही अब अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

    इसके बाद मौका नहीं मिलेगा। वहीं, यूजी एवं पीजी में प्रवेश कराने के लिए रविवार की शाम तक 1,91,683 छात्र-छात्राओं ने आनलाइन आवेदन किया है। जबकि 1,47,821 ने फीस जमा करके आनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर ली है। वहीं, सोमवार को अंतिम तिथि तक यह संख्या और बढ़ जाने की संभावना है।

    सीसीएसयू अब प्रवेश कराने की तैयारी में जुटा

    कुलसचिव प्रो. भूपेंद्र सिंह का कहना है कि विश्वविद्यालय आनलाइन पंजीकरण की तिथि के बारे में सोमवार को ही निर्णय लेगा। उनका यह भी कहना है कि विश्वविद्यालय अब परिसर एवं कालेजों में प्रवेश की तैयारी शुरू कराने में जुटा है। ताकि समय से प्रवेश की प्रक्रिया पूरी हो सके। कालेज पिछले साल की तरह अब प्रवेश के लिए मेरिट तैयार करेंगे।

    खबरें और भी

    वहीं, विश्वविद्यालय समय-सारिणी तैयार करेगा। उस समय-सारिणी के अनुसार प्रवेश की प्रक्रिया सभी कालेजों में पूरी की जाएगी। उनका यह भी कहना है कि विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध कालेजों में एलएलबी प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए आनलाइन पंजीकरण गत 13 जुलाई से शुरू हुए थे। यह पंजीकरण अभी चलते रहेंगे।

    छात्र-छात्राएं 27 जुलाई तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ccsuniversity.ac.in पर अपना आनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। साथ ही जिन छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक प्रोफाइल (एकेडमिक प्रोफाइल) में आवश्यक संशोधन होना है। वे भी अब सोमवार तक कर सकते हैं।