Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Meerut: किशाेरी से दुष्कर्म का आरोपित जमानत तो घर आया; परिवार ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न तो हो गया हंगामा

    Updated: Mon, 01 Jul 2024 07:52 AM (IST)

    Meerut Crime Update News कुछ दिन पहले एक किशाेरी से गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया था। केस दर्ज होने के बाद युवक जेल गया था। शनिवार की रात युवक जेल ...और पढ़ें

    Meerut News: पुलिस की सांकेतिक तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है।
    Meerut News: पुलिस की सांकेतिक तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है।

    HighLights

    1. डीजे बजाते हुए किशोरी के घर के सामने पहुंचने पर हुआ विरोध
    2. दोनों पक्षों में चले जमकर लाठी डंडे, एक युवक को लगी गोली

    जागरण संवाददाता, मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से दुष्कर्म का आरोपित जमानत पर घर आया तो स्वजन ने आतिशबाजी कर जश्न मनाते हुए फायरिंग की। डीजे बजाते हुए किशोरी के घर के सामने पहुंच गए। विरोध करने पर दोनों पक्षों में संघर्ष हो गया।

    लाठी−डंडे और गोलियां चलीं। गोली लगने से किशोरी पक्ष का युवक घायल हो गया। घायल को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

    गांव निवासी एक किशोरी कुछ दिन पूर्व दुकान से सामान लेने जा रही थी। गांव के ही युवक वसीयत ने उसे घर में खींच लिया और दुष्कर्म किया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शनिवार रात वसीयत जेल से जमानत पर घर पहुंचा तो स्वजन व करीबियों ने आतिशबाजी कर हर्ष फायरिंग की। डीजे पर उल्टे-सीधे गाने बजाकर डांस किया।

    पीड़िता के घर के सामने हुआ दोनों पक्षों में संघर्ष

    आरोपित डांस करते हुए स्वजन व साथियों के साथ पीड़िता के घर के सामने पहुंचे। किशोरी के स्वजन ने विरोध किया तो दोनों पक्षों में संघर्ष हो गया। फायरिंग भी हुई। किशोरी के चाचा ने बताया कि गले के नीचे गोली लगने से उनका बेटा घायल हो गया। किशोरी पक्ष ने पुलिस को सूचना दी।

    ये भी पढ़ेंः Weather Update; यूपी के आगरा-मथुरा समेत कई जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, देखें IMD का लेटेस्ट अपडेट

    क्षेत्राधिकारी नवीना शुक्ला फोर्स के साथ पहुंचीं और घायल को अस्पताल भिजवाया। गांव में पुलिस तैनात की गई है।

    ये भी पढ़ेंः UP News: यूपी में कांवड़ यात्रा हो या मुहर्रम… नई परंपरा की अनुमति नहीं, मुख्यमंत्री योगी ने दिए सख्त निर्देश

    पुलिस ने दोनों पक्षाें के लोगों के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट

    एसओ संजय द्विवेदी ने अपनी ओर से दोनों पक्षों के 15 नामजद व 25 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने गोली लगने को गलत बताया है। दावा किया कि पेचकस से गोली लगने जैसा निशान बनाया गया है। जांच कर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    खबरें और भी