Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मेरठ में CM योगी ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल, बोले- शिवरात्रि तक यहां रोजाना होगी हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा

    By Anuj Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Sat, 08 Aug 2026 01:05 PM (IST)

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ पहुंचकर कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की। उन्होंने गाजियाबाद और बागपत के कांवड़ यात्रा मार्ग का हवाई सर्वेक्षण भी किया। ...और पढ़ें

    मेरठ के मोदीपुरम मे शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा करते मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ।

    मेरठ के मोदीपुरम मे शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा करते मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ।

    HighLights

    1. मुख्यमंत्री ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की परंपरा को रखा है जारी।

    2. गाजियाबाद व बागपत के कांवड़ यात्रा मार्ग का हवाई सर्वेक्षण किया।

    जागरण संवाददाता, मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की परंपरा को इस वर्ष भी जारी रखा है। उन्होंने शनिवार को मेरठ के दुल्हैड़ा चुंगी पर पहुंचकर जनप्रतिनिधियों के साथ कांवड़ यात्रियों पर पुष्प वर्षा की।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंच से पुष्प वर्षा कर रहे थे, वहीं आसमान से हेलीकॉप्टर फूल बरसा रहा था। योगी को देखकर अनेक कांवड़िया खुशी से नाचने लगे। वहीं झांकी कांवड़ के डीजे पर भी योगी-मोदी के गाने बजने लगे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रुड़की हाईवे पर कांवड़ियों के ऊपर आज से शिवरात्रि तक रोजाना हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा होगी। इसका इंतजाम कर दिया गया है।

    हिंडन एयरपोर्ट पर राजकीय वायुयान से पहुंचकर वहां से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर से कांवड़ यात्रा का हवाई सर्वेक्षण करते हुए गाजियाबाद और बागपत के रास्ते मेरठ में रुड़की हाईवे पर मोदीपुरम पहुंचे। यहां उनका हेलीकॉप्टर शोभित विश्वविद्यालय के परिसर में उतरा।

    कांवड़ियों पर लगभग 30 मिनट तक बरसाए गुलाब के फूल

    दूल्हेड़ा चुंगी चौराहे पर जर्मन हैंगर में तैयार किए गए विशाल मंच से उन्होंने जनप्रतिनिधियों के साथ कांवड़ियों पर लगभग 30 मिनट तक गुलाब के फूल बरसाए। योगी आदित्यनाथ को फूल बरसाता देख कावड़िया खुशी से झूम उठे। इस दौरान मंच के सामने से गुजर रही झांकी कावड़ के डीजे पर भी राम मंदिर और योगी-मोदी के गाने बजाने लगे।

    अद्भुत नजारा उस समय सामने आया जब जब मंच से योगी आदित्यनाथ फूल बरसा रहे थे और आसमान से हेलीकॉप्टर से भी फूल बरसने लगे। पूरे क्षेत्र में गुलाब के फूल फैल गए।

    इस दौरान सांसद अरुण गोविल, सांसद राजकुमार सांगवान, राज्यमंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर, राज्यमंत्री दिनेश खटीक, विधायक अमित अग्रवाल, विधायक गुलाम मोहम्मद, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, अश्वनी त्यागी और महापौर हरिकांत अहलूवालिया आदि मौजूद रहे।

    'साढे़ चार करोड़ शिव भक्त करेंगे जलाभिषेक'

    पुष्प वर्षा के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्तमान में हरिद्वार से लेकर गाजियाबाद के बीच लाखों की संख्या में शिव भक्त कांवरिया पूरे जोश के साथ आगे बढ़ रहे हैं। मेरा मानना है कि इस बार शिवरात्रि पर चार से साढे़ चार करोड़ शिव भक्त भगवान शंकर का जलाभिषेक करेंगे।

    खबरें और भी

    कहा कि मुजफ्फरनगर में शिव चौक पर भी शिव भक्तों की भारी भीड़ है। यात्रा में पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान व हिमाचल समेत देश के विभिन्न क्षेत्रों के शिव भक्त शामिल हैं। वे मेरठ में ऐतिहासिक बाबा औघड़नाथ मंदिर, गाजियाबाद में दूधेश्वरनाथ तथा बागपत में पुरा महादेव मंदिर के साथ विभिन्न स्थानों पर जलाभिषेक करेंगे।

    कांवड़ यात्रा को लेकर कांवड़ियों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों और प्रदेश सरकार के कर्मचारियों अधिकारियों में पूरा उत्साह है। कावड़ियों की सुरक्षा और स्वागत के लिए सभी तत्परता के साथ जुटे हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा इस यात्रा में शामिल शिव भक्त सामाजिक चेतना व समता के साथ-साथ राष्ट्रीय एकता का भी उदाहरण पेश कर रहे हैं। यह सभी जाति-पाति और प्रांत की सीमा से उठकर भगवान शंकर की भक्ति में लगे हैं। कांवड़ियों की सेवा में समाज के विभिन्न वर्गाें के लोगों ने भी शिविर लगाए हैं।
    उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने भगवान शंकर से देश और प्रदेश में शांति और सद्भाव का माहौल बनाए रखने की प्रार्थना भी की।