Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कांवड़ियों पर फिर बरसेंगे फूल: मेरठ आएंगे सीएम योगी, दौरे को लेकर तैयारियों में जुटा प्रशासन

    By Anuj Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Thu, 06 Aug 2026 04:29 PM (IST)

    Kanwar Yatra 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ में कांवड़ यात्रियों पर पुष्पवर्षा करेंगे। जिला प्रशासन ने उनके कार्यक्रम को लेकर तैयारी शुरू कर दी ...और पढ़ें

    मेरठ में वर्ष 2025 में कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा करते सीएम योगी आदित्यनाथ। जागरण आर्काइव

    मेरठ में वर्ष 2025 में कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा करते सीएम योगी आदित्यनाथ। जागरण आर्काइव

    HighLights

    1. पिछले वर्ष वाले स्थान से ही पुष्प वर्षा की तैयारी।

    2. डीएम ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण।

    जागरण संवाददाता, मोदीपुरम (मेरठ)। कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ यात्रियों पर पुष्पवर्षा करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 9 अगस्त को मेरठ आएंगे। जिला प्रशासन ने उनके आगमन की लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। बुधवार को डीएम ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल दुल्हैड़ा चुंगी और हेलीपैड स्थल शोभित विश्व विद्यालय परिसर पहुंचकर व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए।

    पिछले वर्ष वाले स्थान से की पुष्प वर्षा की तैयारी 

    प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार सीएम 9 अगस्त को मेरठ आएंगे। उसी के तहत तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। पिछले साल दुल्हैड़ा चुंगी पुलिस चौकी के पास मुख्यमंत्री ने कांड़व यात्रियों पर पुष्पवर्षा की थी। इस बार भी उसी स्थान से पुष्पवर्षा कराने की तैयारी है।

    जिलाधिकारी डा. वीके सिंह ने एडीएम सिटी बृजेश सिंह, सीडीओ, एनएचएआइ के पीडी साकेत मिश्रा, नगरायुक्त समेत पुलिस, प्रशासन और कई विभाग के अधिकारियों के साथ पहुंचकर दुल्हैड़ा चौकी पर कार्यक्रम स्थल तथा शोभित विश्वविद्यालय में हेलीपैड के स्थान का निरीक्षण किया।

    प्रस्तावित मंच स्थल को देखकर साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण का निर्देश दिए। सड़क डिवाइडर पर उगी घास व झाड़ियों की कटाई कराने का निर्देश गिया। विद्युत विभाग के अफसर को चौकी के दोनों तरफ लटके बिजली के तारों को ऊंचा करने का निर्देश दिया।

    खबरें और भी

    डीएम ने स्पष्ट किया कि सभी कार्य गुरुवार दोपहर 12 से एक बजे तक हर हाल में पूरे कर लिए जाएं। सीओ दौराला शिव ठाकुर और सरधना एसडीएम उदित नारायण सेंगर को उन्होंने समय से तैयारियां कराने की जिम्मेदारी सौंपी।

    कांवड़ शिविर में गूंजा 'भारत माता की जय', शिवभक्तों की हुई सेवा

    मोदीपुरम: दून हाईवे पर विशाल कांवड़ सेवा शिविर में शिवभक्तों की सेवा, भव्य आरती और प्रसाद वितरण के साथ श्रद्धा एवं राष्ट्रभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। शिविर में सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भारत माता की जय और बम-बम भोले के जयकारों से माहौल भक्तिमयी हो गया।

    कंकरखेड़ा व्यापार संघ के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता नीरज मित्तल के द्वारा आयोजित विशाल कांवड़ शिविर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर प्रचारक कवींद्र मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने शिव परिवार की महाआरती कर शिवभक्तों के मंगल की कामना कर और सेवा कार्यों की सराहना की।

    महानगर कार्यवाह मनीष ने शिवभक्तों को प्रसाद वितरित किया और 'भारत माता की जय' के उद्घोष के साथ भक्तों का उत्साह बढ़ाया। विशिष्ट अतिथि आशीष प्रताप, संजय, विजय आदि अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। जोनी मित्तल, संजय त्रिपाठी, राजेश खन्ना, गणेश अग्रवाल, गौरव गोयल, मनोज मित्तल आदि मौजूद रहे।