Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi-Meerut Expressway से 20 फीट नीचे गिरे बाइक सवार युवक की मौत, एक्सप्रेसवे पर दोपहिया वाहन रोकने में पुलि‍स नाकाम

    By Sushil Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Wed, 17 Jun 2026 06:29 AM (IST)

    Delhi-Meerut Expressway : दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर अमित की बाइक अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे खाई में गिर गई। इलाज के दौरान उसकी जान चली गई। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्‍मक फोटो

    प्रतीकात्‍मक फोटो

    HighLights

    1. नोएडा के मामुरा चौक से बाइक सवार हरिद्वार के लिए निकला था

    2. घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया, उपचार के दौरान हुई मौत।

    जागरण संवाददाता, मेरठ। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दोपहिया वाहनों पर लगाम लगाने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। नोएडा के मामुर चौक से बाइक पर सवार होकर युवक एक्सप्रेसवे पर चढ़ गया। परतापुर इंटरचेंज के घूम पर अनियंत्रित होकर बाइक ग्रिल से टकरा गई।

    बाइक सवार करीब 20 फीट नीचे खाई में गिर गया। पुलिस की मदद से घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। युवक नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करता था।

    नोएडा के मामुर चौक निवासी 24 वर्षीय अमित कुमार पुत्र रामपाल सोमवार की रात को घर से बाइक पर सवार होकर हरिद्वार के लिए निकला था। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर अमित कुमार नोएडा से सवार हुआ था। वहां से पुलिस ने अमित को रोका नहीं।

    उसके बाद अमित गाजियाबाद एरिया पार करने के बाद मेरठ के काशी टोल को भी पार कर गया। तब भी पुलिस ने उसे नहीं रोका। अमित की बाइक की गति काफी तेज थी। परतापुर इंटरचेंज में मोड पर अमित की बाइक अनियंत्रित होकर ग्रिल तोड़ते हुए 20 फीट नीचे खाई में गिर गई। वाकया सोमवार की रात करीब साढ़े 12 बजे का था।

    खबरें और भी

    पीछे चल रहे वाहन चालकों ने यूपी-112 पर काल कर हादसे की सूचना दी। घाट चौकी से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अमित को उठाकर जिला अस्पताल भेज दिया गया। साथ ही उसके स्वजन को मामले की जानकारी दी गई। स्वजन का कहना था कि अमित घर से हरिद्वार के लिए निकला था।

    मुजफ्फरनगर से अपने एक दोस्त के साथ हरिद्वार जा रहा था। मंगलवार को उपचार के दौरान अमित की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम कराकर परिवार को सौंप दिया।

    एसओ अजय शुक्ला का कहना है कि परिवार के लोगों की तरफ से हादसे की कोई तहरीर नहीं दी गई। जीडी में तस्करा डालकर ही पंचनामा भर दिया गया। एसपी यातायात राजेश श्रीवास्तव का कहना है कि अमित कुमार नोएडा से एक्सप्रेसवे पर सवार हुआ था। टोल पर उसे इसलिए नहीं रोका गया, क्योंकि वापस नहीं भेजा जा सकता था। इंटरचेंज पर ही अमित हादसे का शिकार हो गया। बाइक की गति तेज होने की वजह से हादसा हुआ है।