Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे की बदलेगी व्यवस्था, तैयार हो रहा है कुछ खास

    Updated: Fri, 24 Apr 2026 09:10 PM (IST)

    दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सुगम और सुरक्षित यातायात के लिए नई व्यवस्थाएं लागू की जा रही हैं। एक आधुनिक कंट्रोल रूम, 24 घंटे लाइव निगरानी और काशी टोल प ...और पढ़ें

    दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के काशी टोल प्लाजा पर निर्माणाधीन नया आधुनिक कंट्रोल रूम। जागरण

    दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के काशी टोल प्लाजा पर निर्माणाधीन नया आधुनिक कंट्रोल रूम। जागरण

    HighLights

    1. आधुनिक कंट्रोल रूम से 24 घंटे लाइव निगरानी।

    2. काशी टोल प्लाजा से डासना तक स्ट्रीट लाइटें।

    3. एएनपीआर कैमरे और तकनीकी उपकरण बढ़ाए जा रहे हैं।

    जागरण संवाददाता, मेरठ। वाहन बिना बाधा के दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर तीव्र गति से दौड़ते हुए गंतव्य स्थल तक पहुंच सकें, इसके लिए अब इस पर कई नई व्यवस्था की जा रही है। सुगम यातायात के साथ ही सुरक्षित बनाने के लिए नया आधुनिक कंट्रोल रूम तैयार किया जा रहा है।

    दो मंजिल के नए कंट्रोल रूम में 24 घंटे लाइव निगरानी होगी। हर लोकेशन व उपकरणों को सर्विलांस के दायरे में रखने के लिए तकनीकी उपकरण बढ़ाए जा रहे हैं। वाहनों और प्रत्येक उपकरण पर पहले से अधिक नजर रखी जा सके इसलिए तीन बड़ी स्क्रीन लगाई जाएगी। इससे कोई भी लोकेशन और वाहन स्पष्ट दिखाई देेंगे।

    रात में अंधेरा न रहे इसलिए काशी टोल प्लाजा से डासना तक 31 किमी हिस्से में डिवाइडर पर स्ट्रीट लाइट लगाई जा रही है। अंधेरा होने से रात में वाहन चालकों को समस्या होती है। इस पर दुर्घटना की आशंका रहती है। यही नहीं रात में उपकरण चोरी होने की घटनाएं होती रहती हैं।

    स्ट्रीट लाइटों के बीच सौर ऊर्जा से रोशन वाली स्ट्रीट लाइट भी लगाई जा रही है। इस तरह से यहां बिजली व सौर ऊर्जा से जलने वाली लाइट हो जाएंगी। एक्सप्रेसवे पर निगरानी के लिए कैमरे लगे हैं। वाहनों के नंबरों के आधार पर विवरण पता करने के लिए आटोमेटिक नंबर प्लेट रीडर (एएनपीआर) लगा है।

    खबरें और भी