Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मेरठ में ED की बड़ी कार्रवाई: ऑनलाइन गेमिंग से करोड़ों की अवैध कमाई को लेकर दो युवकों के घरों पर छापेमारी

    By Pankaj Tyagi Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Wed, 03 Jun 2026 01:46 PM (IST)

    Meerut News : प्रवर्तन निदेशालय ने मेरठ के मवाना और सांधन गांवों में ऑनलाइन गेमिंग के जरिए करोड़ों की अवैध कमाई के मामले में छापेमारी की। इस कार्रवाई ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक फोटो

    प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. ऑनलाइन गेमिंग से करोड़ों की अवैध कमाई का मामला।

    2. ईडी ने मेरठ के मवाना, संधान गांवों में की छापेमारी।

    3. एक आरोपी शुभम फरार, परिजनों से पूछताछ जारी।

    जागरण संवाददाता, मवाना (मेरठ)। ED Raid in Meerut: ऑनलाइन गेमिंग के जरिए करोड़ों रुपये के लेन-देन और अवैध कमाई के मामले में बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने मवाना व सांधन गांव में कार्रवाई करते हुए दो युवकों के आवासों पर एक साथ छापेमारी की। टीम अभी मकान पर मौजूद है।

    जानकारी के अनुसार ईडी की टीम गांव सांधन निवासी शुभम तथा अलेक जैद निवासी मुहल्ला खैरात अली मवाना के घरों पर बुधवार सुबह टीम पहुंची। बताया जा रहा है कि दोनों युवक ऑनलाइन गेमिंग के माध्यम से करोड़ों रुपये की कमाई करने वाले एक बड़े नेटवर्क से जुड़े हुए हैं।

    ईडी को वित्तीय लेन-देन और ऑनलाइन प्लेटफार्म के जरिए भारी रकम के प्रवाह संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी मिली थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई।

    सूत्रों के अनुसार छापेमारी शुरू होने से पहले ही शुभम घर से फरार हो गया। ईडी की टीम उसकी तलाश में जुटी हुई है। वहीं टीम ने घर में मौजूद परिजनों से पूछताछ कर कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल रिकार्ड खंगाले। अधिकारियों ने बैंक खातों, मोबाइल फोन, लैपटाप तथा अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरणों की भी जांच की।

    बताया जा रहा है कि ईडी की अलग-अलग टीमें दोनों स्थानों पर जांच-पड़ताल कर रहीं है। अधिकारियों ने परिवार के सदस्यों से वित्तीय लेन-देन, संपत्तियों और आनलाइन गतिविधियों के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई। टीम अभी मौजूद है।

    तमंचा व कारतूस के साथ असलाह तस्कर गिरफ्तार

    मवाना : थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रह्म कुमार त्रिपाठी ने बताया कि वह सोमवार देर रात पुलिस टीम को लेकर चेकिंग पर थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए हस्तिनापुर रोड पर मध्यगंग नहर पुल के पास अमन उर्फ खट्टा पुत्र गुलफाम निवासी तेली वाला कुआं थाना मवाना (हाल निवासी ग्राम पलड़ी, थाना शाहपुर, जनपद मुजफ्फरनगर) को हस्तिनापुर नहर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर तथा एक कारतूस बरामद किया। पुलिस ने उसे सुबह कोर्ट में पेश किया जहां उसे जेल भेज दिया।

    खबरें और भी