विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली के विशाल मेगा मार्ट की तरह मेरठ के मॉल में आग लगी तो स्थिति होगी भयावह, ये सच्चाई आपको चौंका देगी

Published: Sat, 05 Jul 2025 09:55 PM (IST)

दिल्ली में आग लगने की घटना के बाद मेरठ के मॉल की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। शापरिक्स मॉल ...और पढ़ें

विशाल मेगा मार्ट की तरह मेरठ के माल में आग लगी तो स्थिति होगी भयावह
विशाल मेगा मार्ट की तरह मेरठ के माल में आग लगी तो स्थिति होगी भयावह

HighLights

  1. दिल्ली में आग लगने के बाद मेरठ में चिंता |
  2. मॉल में एक्सपायरी डेट के अग्निशमन यंत्र |
  3. दमकल विभाग की जाँच में लापरवाही |

जागरण संवाददाता, मेरठ। जिस तरह से शनिवार को दिल्ली के करोल बाग स्थित पदम सिंह रोड पर स्थित विशाल मेगा मार्ट की दूसरी मंजिल में आग लगी है और यूपीएससी की तैयारी कर रहे एक छात्र समेत दो की मौत हो गई, यदि ऐसा हादसा मेरठ के किसी माल में होता है तो स्थिति भयावह होगी।

दिल्ली रोड स्थित शापरिक्स माल में रोजाना सैकड़ों की संख्या में लोग आते हैं, लेकिन यहां पर अग्निशामक यंत्र एक्सपायरी तारीख के लगे हुए है। हैरत की बात यह है कि 2023 में तारीख एक्सपायर हो गई और 2025 तक अग्निशामक यंत्रों को नहीं बदला गया है।

शापरिक्त माल में बड़ी संख्या में दुकानें है। यहां पर सिनेमा हाल भी है। जिसमें एक ही बार में तीन-तीन फिल्में चलती है। दिल्ली की घटना के बाद जब दैनिक जागरण की टीम ने यहां की पड़ताल की तो पाया कि यहां लगे अग्निशामक यंत्र दो साल पहले बेकार हो चुके है।

यदि यहां पर ऐसा हादसा होता है तो आग पर काबू नहीं पाया जाएगा। बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं, इतने बड़े माल में फायर सेफ्टी सिस्टम भी नहीं लगा है। यह तो शापरिक्त माल का हाल है, जो काफी प्रसिद्ध है। इसी तरह से शहर में कई माल है।

दमकल विभाग की टीम भी नहीं करती चेकिंग

दमकल विभाग की टीम भी ऐसे स्थानों की चेकिंग नहीं करती है। शापरिक्स माल में रोजाना बड़ी संख्या में ग्राहक पहुंचते हैं। बावजूद इसके यहां पर एक्सपायरी तारीख के अग्निशामक यंत्र लगे हुए है। यदि दमकल विभाग की टीम यहां पर चेकिंग करती तो ऐसा कतई न होता। दूसरे माल का भी यहीं हाल होने का अंदेशा है।

आउटलेट के 50 से अधिक संस्थान

मेरठ शहर में बड़े माल की बात करें तो शापरिक्त और पीवीएस ही है। इसके अलावा छोटे माल भी है। आउटलेट की बात करें तो 50 से अधिक संस्थान है। जिनमें विशाल मेगा मार्ट भी शामिल है। यदि ऐसे स्थानों पर आग जैसा हादसा हो जाए तो बड़ा हादसा होगा।

हम समय समय पर माल और आउटलेट की चेकिंग करते हैं। शापरिक्स माल मे एक्सपायरी तारीख के अग्निशामक यंत्र लगे हुए है तो कार्रवाई की जाएगी। सोमवार से सभी माल और आउटलेट की चेकिंग कराई जाएगी। -मनु शर्मा, कार्यवाहक मुख्य अग्निश्मन अधिकारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।