Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मेरठ में Ganga Expressway पर कहां से होगी एंट्री ?

    By Anuj Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Tue, 28 Apr 2026 06:59 PM (IST)

    गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण 29 अप्रैल को हरदोई में प्रधानमंत्री द्वारा किया जाएगा, जिसके बाद आधी रात से यह आम जनता के लिए खुल जाएगा। एक्सप्रेसवे 120 ...और पढ़ें

    मेरठ में गंगा एक्सप्रेसवे का टोल प्लाजा। जागरण

    मेरठ में गंगा एक्सप्रेसवे का टोल प्लाजा। जागरण

    HighLights

    1. गंगा एक्सप्रेसवे पर अभी छह लेन, आठ लेन विस्तार के लिए जमीन मौजूद।

    2. एक्सप्रेसवे पर वाहनों के लिए 120 किमी/घंटा की गति सीमा।

    जागरण संवाददाता, मेरठ। मेरठ से 12 जनपदों से गुजरते हुए प्रयागराज तक जाने वाले गंगा एक्सप्रेसवे पर यात्रा करने का सपना पूरा होने का समय आ गया है। लोगों को इसकी बेसब्री से प्रतीक्षा थी। 29 अप्रैल को हरदोई में प्रधानमंत्री गंगा एक्सप्रेसवे (औद्योगिक एक्सप्रेसवे) का लोकार्पण करेंगे। लोकार्पण के बाद मध्य रात्रि से गंगा एक्सप्रेस वे पर आम लोगों के वाहन सफर कर सकेंगे। मेरठ वालों को इस पर मेरठ-बुलंदशहर हाईवे के 16 वे किमी से प्रवेश मिलेगा।

    120 किमी गति सीमा के लिए बना है एक्सप्रेसवे

    देश के अधिकांश हाईवे और एक्सप्रेसवे पर 100 किमी प्रति घंटा की गति सीमा की अनुमति दी गई है, लेकिन गंगा एक्सप्रेसवे को 120 किमी की गति सीमा के लिए तैयार किया गया है। इस पर वाहनों को 120 किमी की गति सीमा की अनुमति भी होगी। अफसरों का दावा है कि गंगा एक्सप्रेसवे पर यात्रा का अलग ही अनुभव होगा।

    अभी छह लेन है, आठ लेन विस्तार के लिए जमीन मौजूद

    गंगा एक्सप्रेसवे में जमीन का अधिग्रहण आठ लेन चौड़ाई की योजना के तहत किया गया है। यानि एक्सप्रेसवे में आठ लेन के लिए जमीन उपलब्ध है। फिलहाल इसे छह लेन चौड़ा बनाकर अतिरिक्त भूमि को डिवाईडर के रूप में छोड़ा गया है। वाहनों का दबाव बढ़ने पर इसे कभी भी आठ लेन किया जा सकता है।

    प्रवेश स्थल खरखौदा से पहले गांव बिजौली में

    मेरठ से गंगा एक्सप्रेसवे पर प्रवेश मेरठ-गढ़-बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग के किमी 16 से मिलेगा। यह प्रवेश स्थल खरखौदा से पहले गांव बिजौली में है। गंगा एक्सप्रेसवे पर प्रवेश और निकास के लिए बुलंदशहर हाईवे के दोनों ओर मार्ग उपलब्ध कराए गए हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Ganga Expressway का लोकार्पण होने के कितनी देर बाद मिलेगी आम जनता के वाहनों को आवागमन की अनुमति ?

    बिना रुके होगा वाहनों का प्रवेश, 31 दिसंबर से शुरू हैं टोल बूथ

    गंगा एक्सप्रेसवे पर टोल टेक्स का अत्याधुनिक एमएलएफएफ (मल्टी लेन फ्री फ्लो) तकनीक युक्त सिस्टम स्थापित किया गया है। जिसकी मदद से वाहनों को प्रवेश करते समय ठहरने की जरूरत नहीं है। दौड़ते हुए ही यह सिस्टम वाहनों को स्कैन करके उनकी इंट्री कर लेगा। फिलहाल निकास पर टोल कटवाने के लिए टोल बूथ से गुजरना होगा लेकिन जल्द ही इसे भी फ्री फ्लो कर दिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- 6 घंटे में मेरठ से प्रयागराज पहुंचाने वाला गंगा एक्सप्रेसवे बनेगा पूरब व पश्चिम के आर्थिक-सांस्कृतिक रिश्तों का सेतु

    नवंबर 2025 तक ही प्रथम पैकेज का निर्माण कार्य पूरा करके यहां टोल बूथ स्थापित करके उन्हें शुरू भी कर दिया गया था। टोल बूथ का 31 दिसंबर को फाइनल ट्रायल किया गया था। जिसमें वे शत प्रतिशत अंक के साथ पास हुए थे।

    यह भी पढ़ें- Ganga Expressway से उद्योगों की बढ़ेगी रफ्तार, मिलेंगे नए खरीदार; पर्यटन, यातायात, व्यापार समेत सभी क्षेत्रों को फायदा