Ganga Expressway मेरठ के बिजौली गांव के लिए क्यों है इतना खास? ग्रामीण बोले- पहली बार मिला सफर में इतना शानदार अनुभव
Ganga Expressway : मेरठ के बिजौली गांव के ग्रामीणों ने गंगा एक्सप्रेसवे पर सफर कर गर्व महसूस किया। उन्होंने इसे विदेशी हाईवे जैसा बताया और विकास व समय ...और पढ़ें

गंगा एक्सप्रेसवे पर सफर के दौरान कुछ समय किनारे रुककर जलपान करते ग्रामीण।
HighLights
ग्रामीणों ने गंगा एक्सप्रेसवे पर गर्व जताया।
एक्सप्रेसवे को विदेशी हाईवे जैसा बताया।
प्रमोद त्यागी, खरखौदा (मेरठ)। प्रयागराज तक जाने वाला गंगा एक्सप्रेस वे मेरठ जनपद के बिजौली गांव से शुरू होता है। शनिवार को बिजौली के ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य ऋषि त्यागी के नेतृत्व में दो गाड़ियों में सवार होकर इस पर सफर किया।
उन्हाेंने सफर के बाद कहा कि उन्हें इस बात पर गर्व है कि गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway) उनकी जमीन में बना है। गंगा एक्सप्रेसवे पर सफर करते हुए विदेशी हाईवे जैसा एहसास हुआ है। इस पर वाहनों की रफ्तार देखते ही बन रही है। टोल प्लाजा समेत कई स्थानों पर यात्री वाहन रोककर सेल्फी लेते दिखे।
व्यापार, पर्यटन और रोजगार के अवसर बढ़ने की आस
सतीश शर्मा ने बताया कि एक्सप्रेस-वे पर चौड़ी और बेहतर गुणवत्ता वाली सड़क के कारण यात्रा न केवल तेज हुई है, बल्कि बेहद आरामदायक भी हो गई है। जहां पहले लंबा समय लगता था, अब वही दूरी कम समय में पूरी हो रही है।
जिला पंचायत सदस्य ऋषि त्यागी ने बताया कि आधुनिक सुविधाओं, साफ-सफाई और बेहतर प्रबंधन ने सभी को खासा प्रभावित किया।
उनका मानना है कि इस एक्सप्रेस-वे के शुरू होने से क्षेत्र में विकास को नई गति मिलेगी। व्यापार, पर्यटन और आवागमन के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। यात्रियों के चेहरों पर दिखी खुशी यह साफ दर्शा रही थी कि गंगा एक्सप्रेसवे न सिर्फ एक सड़क, बल्कि विकास की नई राह बनकर उभरा है।
खबरें और भी
उन्होंने बताया कि उनकी डेढ़ सौ बीघा जमीन गंगा एक्सप्रेसवे और औद्योगिक गलियारे में गई है। जब उन्होंने ग्रामीणों के साथ इस हाइवे पर प्रयागराज तक सफर किया तो उनकी खुशी की रफ्तार बहुत ज्यादा हो गई।
ऐसा एक्सप्रेसवे देखा नहीं
संजय त्यागी ने बताया कि टोल प्लाजा पर कार रोककर सेल्फी ली, ताकि ऐतिहासिक पल को हमेशा के लिए कैद किया जा सके। पहली बार इतने शानदार एक्सप्रेस-वे पर सफर किया है। सच में विदेशी हाइवे पर सफर करने जैसा अनुभव मिला।
यह भी पढ़ें- Delhi-Dehradun Greenfield Highway पर टोल टैक्स की दरें घोषित, जगह-जगह लगाए गए बोर्ड
एक्सप्रेसवे मतलब..समय की बचत
प्रशांत त्यागी और राहुल त्यागी ने बताया कि एक्सप्रेस-वे पर सफर काफी सुरक्षित है। इससे हमारा समय और ईंधन दोनों की बचत हो रही है। ऐसा लग रहा है जैसे किसी दूसरे देश के हाइवे पर सफर किया हो। अगर इसी तरह विकास होता रहा तो देश की तस्वीर बदल जाएगी।
यह भी पढ़ें- Delhi-Dehradun Greenfield Highway का असर: मेरठ एक्सप्रेसवे व रुड़की हाईवे पर घटे वाहन, रेस्टोरेंट का कारोबार प्रभावित
सफर में यह लोग रहे शामिल....
जिला पंचायत सदस्य ऋषि त्यागी के साथ गंगा एक्सप्रेसवे के सफर में सतीश शर्मा, संजय त्यागी, अमित त्यागी, धर्मेंद्र, बॉबी, वेद प्रकाश, प्रशांत त्यागी ,सचिन त्यागी, राहुल त्यागी, सोनू त्यागी, मनोज उपाध्याय समेत आदि लोग रहे।