Delhi-Dehradun Greenfield Highway का असर: मेरठ एक्सप्रेसवे व रुड़की हाईवे पर घटे वाहन, रेस्टोरेंट का कारोबार प्रभावित
दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे के शुरू होने से मेरठ-रुड़की हाईवे और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर वाहनों की संख्या में कमी आई है। इसके परिणामस्वरूप परत ...और पढ़ें

मेरठ में परतापुर इंटरचेंज पर पसरा सन्नाटा। जागरण
HighLights
2.30 घंटे लगते हैं दिल्ली से देहरादून तक ग्रीनफील्ड हाईवे इकोनामिक काॅरिडोर से।
6 घंटे लगते हैं दिल्ली से देहरादून तक मेरठ से गुजरने वाले एक्सप्रेसवे व हाईवे से।
मेरठ-रुड़की-हरिद्वार हाईवे पर रेस्तरां, ढाबों का कारोबार प्रभावित।
जागरण संवाददाता, मेरठ। दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे इकोनामिक कारिडोर शुरू हुए अभी एक माह भी नहीं बीता है। मेरठ-रुड़की-हरिद्वार हाईवे (पुराना एनएच-58) पर परतापुर से दौराला तक रेस्तरां व ढ़ाबा संचालकों का कारोबार प्रभावित हुआ हैं।
दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे पर वाहनों का डायवर्जन होने से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (Delhi-Meerut Expressway) और मेरठ-रुड़की-हरिद्वार हाईवे पर 7-10 प्रतिशत वाहन घट गए हैं।
दिल्ली, हरियाणा व राजस्थान की गाड़ियां मेरठ-रुड़की हाईवे पर कम नजर आ रही
मेरठ-रुड़की हाईवे स्थित सिवाया टोल प्लाजा के वरिष्ठ मैनेजर अनुज सोम ने बताया कि 14 अप्रैल को दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे इकोनामिक कारिडोर शुरू हुआ, उसका असर मेरठ-रुड़की हाईवे पर पड़ रहा हैं।
वीकेंड पर शनिवार व रविवार को सामान्य दिनों की तुलना में दस प्रतिशत अधिक वाहनों का आवागमन होता था पर अब इसमें कमी हो रही है।
दिल्ली, हरियाणा व राजस्थान नंबर की गाड़ियां हाईवे पर कम नजर आ रही हैं। जिन वाहन स्वामियों या चालको को मेरठ होते हुए हरिद्वार व ऋषिकेश जाना है, वहां हाईवे से जा रहे हैं।
मेरठ एक्सप्रेसवे पर काशी टोल प्लाजा के मैनेजर दिनेश छोकर ने बताया कि इकोनामिक कारिडोर शुरू होने से मेरठ एक्सप्रेसवे पर असर पड़ा है। दिल्ली से देहरादून जाने वाली ई- बसें अब एक्सप्रेसवे के बजाय नए कारिडोर से जा रही है।
रेस्टोरेंट, ढाबों के कारोबार पर प्रभाव
दिल्ली देहरादून हाईवे पर कंकरखेड़ा के समीप स्थित ग्रैंड 5 -फाइव रिसोर्ट एंड रेस्टोरेंट के संचालक तुषार चौधरी का कहना है कि दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे इकोनामिक कारिडोर शुरू होने के बाद कारोबार पर 10-15 प्रतिशत का असर पड़ा है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Ganga Expressway पर यात्रा है शानदार अनुभव, यात्री बोले- ऐसा सफर आज तक नहीं किया
मोदीपुरम के समीप स्थित पंडित ढाबा के संचालक आशीष शर्मा का कहना है कि दिल्ली देहरादून हाईवे पर अब दिल्ली, हरियाणा नंबर की गाड़ियां बहुत कम देखने को मिल रही हैं। कारोबार 10 से 15 प्रतिशत कम हुआ है। मोदीपुरम स्थित अनुपम होटल के स्वामी अनुज चौहान का कहना है कि उनके यहां 20 प्रतिशत कारोबार प्रभावित हुआ है।
यह भी पढ़ें- Meerut-Karnal Highway पर बढ़ा हादसों का खतरा, फाइलों में बंद हो रहे हैं अवैध कट
बिग बाइट रेस्तरां के मैनेजर शिवेंद्र सिंह का कहना है कि दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे इकोनामिक कारिडोर शुरू होने के बाद रेस्तरां में कारोबार पर कोई असर नहीं पड़ा है। बड़ा कारण है कि इस रेस्तरां में स्थानीय ग्राहक अधिक आते हैं।