Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    VIDEO: इनाम होते ही नेपाल भागा गैंग्सटर उधम सिंह, एयरपोर्ट की फोटो व जेल से छूटने के बाद मौज-मस्ती की वीडियो वायरल

    By Sushil Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Sat, 16 May 2026 02:49 PM (IST)

    Meerut News : पुलिस के 25 हजार का इनाम घोषित होते ही कुख्यात गैंगस्टर उधम सिंह नेपाल फरार हो गया है। उसकी देहरादून से नेपाल भागने की एयरपोर्ट की फोटो ...और पढ़ें

    HighLights

    1. उधम के काठमांडू भागने के मिले प्रमाण, दूसरी पत्नी गीतांजलि रहती है वहां

    2.  देहरादून एयरपोर्ट की फुटेज और एक कसिनो में डांस करने का वीडियो मिला

    जागरण संवाददाता, मेरठ। प्रदेश का अपराध माफिया उधम सिंह पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया है। इनाम की घोषणा होते हुए उधम देहरादून से नेपाल भाग गया। एयरपोर्ट से उधम की फुटेज भी पुलिस ने हासिल की है।

    U6
    साथ ही उधम की किसी कसिनो में डांस करने का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस और एसटीएफ उधम की धरपकड़ में लगी है।

    सरूरपुर के ग्राम करनावल निवासी गैंग्सटर उधम सिंह पर रासुका, हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, रंगदारी व धोखाधड़ी के 71 मामले दर्ज हैं। वर्ष 2011 में दर्ज मामले में वह जमानत पर बाहर आया था। जमानतियों की जांच कराई तो पता चला कि उधम के पैरोकार शेखर व बाबू पंडित ने अनवर व सचिन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उनकी बिना जानकारी के उधम की जमानत ली थी।

    अनवर की तहरीर पर उधम व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। उक्त मुकदमे में उधम को भी पुलिस ने आरोपित बनाया। जेल से छूटने के बाद उधम देहरादून में छिपा था। पुलिस ने उधम की गिरफ्तारी को कोर्ट से वारंट जारी कराया। इसके बाद 25 हजार का इनाम घोषित किया। माना गया कि उधम की जेल से रिहाई के बाद उसका पूरा गिरोह सक्रिय हो गया है।

    यह भी पढ़ें- मेरठ में सात फेरों से पहले बिगड़ी बात, घंटों हंगामे और पंचायत के बाद लौट गई बरात

    जांच में सामने आया कि इनाम की घोषणा होने के बाद उधम काठमांडू भाग गया है। काठमांडू में उधम की दूसरी पत्नी गीतांजलि बच्चों के संग रहती है। पुलिस मान रही है कि उधम नेपाल से अन्य किसी देश भी भाग सकता है। उसके लिए उधम के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कराया जाएगा। एसएसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि उधम के खिलाफ मुकदमे में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उसे पकड़ने के लिए भी टीम काम कर रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- मेरठ में सिपाही ने गोलियां भरकर कमांडर पर तान दी इंसास राइफल, भागने पर पीछे दौड़ने लगा...

    जेल से छूटने के बाद की वीडियो वायरल 

    जेल से छूटने के बाद उधम सिंह के मौज मस्ती करने की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उक्त वीडियो में उधम सिंह कसीनो में डांस करते हुए दिखाई दे रहा था। साथ ही घर के अंदर एक्ससाइज करते हुए भी वीडियो है। उसके अलावा भी वीडियो में रिसोर्ट के अंदर घूमने से लेकर अन्य फोटो भी मिले है।

    उक्त वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। पुलिस उक्त वीडियो को आधार बनाकर मान रही है कि उधम सिंह नेपाल में पहुंच गया है। दरअसल, यह कसीनो काठमांडू के माने जा रहे है। विस्तृत जांच के बाद ही पूरे मामले से पर्दा उठेगा। दैनिक जागरण ऐसे किसी भी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।