फिल्म 'घूसखोर पंडत' के निर्माता और नेटफ्लिक्स को भेजा नोटिस, मेरठ चलचित्र सोसाइटी ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
Ghooskhor Pandat Controversy : मेरठ चलचित्र सोसाइटी ने नेटफ्लिक्स की फिल्म 'घूसखोर पंडत' के शीर्षक पर कड़ी आपत्ति जताई है। सोसाइटी ने इसे ब्राह्मण समा ...और पढ़ें

फिल्म अभिनेता मनोज बाजपेई। सौ.सोशल मीडिया
HighLights
मेरठ चलचित्र सोसाइटी ने फिल्म के शीर्षक पर आपत्ति जताई।
ब्राह्मण समाज की गरिमा पर सीधा प्रहार बताया गया।
जागरण संवाददाता, मेरठ। नेट फिलिक्स पर प्रदर्शित होने वाली फिल्म घूसखोर पंडत पर मेरठ चलचित्र सोसाइटी ने कड़ी आपत्ति जताई है। फिल्म के शीर्षक को ब्राह्मण समाज की गरिमा पर सीधा प्रहार बताया गया है। सोसाइटी के महासचिव अंबरीश पाठक ने अपने अधिवक्ता वीके शर्मा के माध्यम से नेट फिलिक्स व घूसखोर पंडित के निर्माता नीरज पांडेय को नोटिस भेजकर तत्काल फिल्म के नाम से पंडत हटाने को कहा है।
नेट फिलिक्स पर जल्द प्रदर्शित होने वाली इस फिल्म में मनोज बाजपेई मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के नाम को लेकर मेरठ चलचित्र सोसाइटी ने ब्राह्मण समुदाय के प्रतिष्ठा के विपरीत व भ्रष्ट और अनैतिक सिद्ध करने का प्रयास बताया। अंबरीश पाठक ने कहा कि यह फिल्म आपत्तिजनक एवं समाज को विभाजित करने वाली है।
शीर्षक ब्राह्मण समुदाय को जन्मजात रूप से भ्रष्ट और अनैतिक सिद्ध करने का प्रयास करता है। संपूर्ण हिंदू समाज में परस्पर जातीय वैमनस्य फैलाने का एक कुटिल षडयंत्र है। यह सामूहिक मानहानि की श्रेणी में आता है। हिंदू समाज को जातिगत आधार पर बांटने की मानसिकता को यह दर्शाता है।
किसी एक धार्मिक-सांस्कृतिक पहचान को 'घूसखोर' जैसे अपराधिक शब्द से जोड़ना संवैधानिक मूल्यों, सामाजिक सौहार्द और सार्वजनिक शांति के विरुद्ध है। उन्होंने तत्काल शीर्षक से पंडित शब्द हटाने को कहा है। फिल्म के निर्देशक को भी डाक व ई-मेल से नोटिस भेजा गया है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- मनोज बाजपेई की फिल्म 'घूसखोर पंडत' के डायरेक्टर पर लखनऊ में मुकदमा, इंस्पेक्टर ने खुद लिखाई रिपोर्ट
निर्माता व निर्देशक से ब्राह्मण समाज से माफी मांगने को भी कहा गया है। नोटिस में ऐसा नहीं करने पर मेरठ चलचित्र सोसायटी ने फिल्म की रिलीज रोकने को वैधानिक कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सौहार्द बिगाड़ने वाली Ghooskhor Pandat वेब सीरीज पर एफआईआर