विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रेमिका ने फास्ट फूड संचालक को सरेराह चप्पलों से पीटा, सड़क पर घसीटा; पुलिस बनी रही तमाशबीन

Published: Sat, 19 Oct 2024 10:58 AM (GMT+05:30)

Meerut News मेरठ में एक प्रेमिका ने सरेराह अपने प्रेमी जो एक फास्ट फूड संचालक है को चप्पलों से पीटा ...और पढ़ें

खबर में प्रतीकात्मक फोटो का उपयोग किया गया है।
खबर में प्रतीकात्मक फोटो का उपयोग किया गया है।

HighLights

  1. बीच-बचाव में संचालक की पत्नी से भी की मारपीट

जागरण संवाददाता, मेरठ। पीवीएस चौकी के सामने प्रेमिका ने फास्ट फूड संचालक की चप्पलों से पिटाई करते हुए उसे सड़क पर घसीट दिया। दुकान पर बैठी संचालक की पत्नी बीच-बचाव में घुसी तो प्रेमिका ने उसके साथ भी मारपीट की। पुलिस तमाशबीन की तरह खड़ी रही।

फास्ट फूड संचालक ने प्रेमिका को बाद में देख लेने की धमकी दी। शास्त्रीनगर निवासी एक युवक पीवीएस चौकी के सामने फास्ट फूड की दुकान करता है। शुक्रवार रात में वह अपनी पत्नी के साथ दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान फास्ट फूड संचालक की प्रेमिका एक महिला के साथ दुकान पर पहुंची और संचालक की पिटाई करनी शुरू कर दी और उसे सड़क पर घसीट दिया। आसपास के लोग और पुलिस तमाशबीन बनकर खड़ी रही।

प्रेमिका ने दी केस दर्ज कराने की धमकी

प्रेमिका ने मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी। लोगों ने महिला से मारपीट करने का कारण पूछा तो उसने बताया कि संचालक ने उससे बिना पूछे मकान खाली करके दूसरी जगह ले लिया। वह उससे बातचीत करने आई तो उसके साथ उल्टी सीधी बातें करने लगा। मेडिकल थाना प्रभारी शीलेश कुमार का कहना है कि फास्ट फूड संचालक की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

ये भी पढ़ेंः Agra News: पति-पत्नी के रिश्तों में आई रार के ये पांच कारण आए सामने! एक ही छत के नीचे बनी 'डिजिटल दीवार'

ये भी पढ़ेंः UP By Election: मायावती ने सपा के गढ़ में शाक्य पर खेला दांव, पढ़ें कौन हैं करहल सीट से प्रत्याशी अवनीश कुमार शाक्य

तांगे में पीछे से कार ने मारी टक्कर, चालक समेत तीन घायल

रूड़की रोड पर तांगे में पीछे से कार की टक्कर लग गई। जिससे तांगे में सवार दो व्यक्ति सहित कार सवार घायल हो गए। हादसे में घोड़ी को भी चोट आई है। घायलों को दयानंद अस्पताल में भर्ती कराया है। रशीदनगर निवासी आस मोहम्मद और नौशाद शुक्रवार रात में सरधना के मंढियाई गांव में लगने वाली पशु पैंठ से घोड़ी तांगे से वापस लौट रहे थे।

अचानक रुकी थी घाेड़ी

लालकुर्ती क्षेत्र में रुड़की रोड पर अचानक घोड़ी रूक गई। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार तांगे में जा घुसी। जिससे तांगे में सवार दोनों व्यक्ति उछलकर दूर जाकर गिरे और घायल हो गए। वहीं, कार सवार राहुल निवासी लालकुर्ती भी घायल हो गया। तीनों घायलों के स्वजन मौके पर पहुंच गए। लालकुर्ती थाना प्रभारी संतोष कुमार का कहना है कि अभी तक किसी की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।