Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Meerut News: प्रेमी से ही करूंगी शादी, नहीं जाऊंगी घर, लव मैरिज की जिद पर अड़ी युवती का थाने में हंगामा

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Sun, 27 Aug 2023 01:15 PM (IST)

    Meerut News प्यार के सपने संजोए प्रेमी युगल पिछले दिनों घर से भाग गया। लेकिन पुलिस को लड़की के घरवालों ने शिकायती पत्र दे दिया। जिसके बाद पुलिस ने तत् ...और पढ़ें

    Meerut News: प्रेमी से शादी की जिद पर अडी युवती थाने मै किया हंगामा
    Meerut News: प्रेमी से शादी की जिद पर अडी युवती थाने मै किया हंगामा

    HighLights

    1. घर से फरार हो गया था प्रेमी जोड़ा
    2. प्रेमी से शादी की जिद पर थाने में अड़ी युवती

    मेरठ, जागरण संवाददाता। घरवालों के विरोध को देखते हुए एक प्रेमी जोड़ा घर से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। लड़की के घरवालों ने लड़के से शादी से इन्कार कर दिया। इस बात पर लड़की ने थाने में हंगामा कर दिया। वह प्रेमी से ही शादी करने पर अड़ गई। मामला लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र का है।

    प्रेमिका संग फरार हुआ था युवक

    शनिवार को लिसाड़ी गेट के एक कालोनी निवासी युवक अपनी प्रेमिका को लेकर फरार हो गया। लड़की भी लिसाड़ी गेट क्षेत्र की एक कालोनी की रहने वाली है। लड़की के घरवालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।जानकारी पर पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने शनिवार शाम प्रेमी-प्रेमिका को हिरासत में ले लिया और चौकी ले गई। इसकी जानकारी होने पर लड़के और लड़की के घरवाले भी समर गार्डन चौकी पहुंच गए। लड़के के घरवालों ने कहा कि लड़की बिरादरी की है, इसलिए उन्हें शादी करने में कोई ऐतराज नहीं हैं। इस पर लड़की के स्वजन ने आक्रोश जताते शादी कराने से इंकार कर दिया।

    दोनों पक्षाें के लोग थाने पहुंचे

    इस पर लड़की ने प्रेमी से ही शादी करने का ऐलान कर दिया। लड़की ने कहा कि करीब तीन माह से उन दोनों का संबंध है। देर रात तक तक पुलिस की मौजूदगी में प्रेमी-प्रेमिका के घरवालों के बीच सुलह समझौते के प्रयास चल रहे हैं। पुलिस ने कहा कि दोनों पक्षों में सुलह न होने पर लड़की या उसके घरवाले जो तहरीर देंगे उसके अनुसार मुकदमा कायम कर कार्रवाई की जाएगी। दोनों पक्षों के लोग थाने पर जमा हैं।