'मेरठवासी और UP पुलिस BEST', भोजन व अन्य व्यवस्था देख भावुक होकर बोले हादसे में बाल-बाल बचे गुजरात के 42 श्रद्धालु
मेरठ में बस हादसे के बाद गुजरात के 42 श्रद्धालुओं को स्थानीय व्यापारियों और पुलिस ने सहायता प्रदान की। रातभर खुले आसमान के नीचे रहने के बाद उन्हें भोज ...और पढ़ें
HighLights
बस हादसे के बाद गुजरात के श्रद्धालु मेरठ में फंसे।
मेरठ पुलिस और स्थानीय व्यापारियों ने की सहायता।
जागरण संवाददाता, मोदीपुरम (मेरठ)। गुजरात के गांधीनगर निवासी श्रद्धालुओं से भरी टूरिस्ट प्राइवेट बस का गुरुवार रात टायर फटने से हादसा हुआ, जिससे बस क्षतिग्रस्त हो गई। बस में 42 श्रद्धालु सवार थे। रातभर इन श्रद्धालुओं ने पल्लव टावर के बरामदे में खुले आसमान के नीचे रात बिताई। शुक्रवार सुबह व्यापारियों ने चाय नाश्ता और दोपहर को उनके भोजन की व्यवस्था की तो श्रद्धालुओं की आंखें भर आईं।
श्रद्धालुओं ने कहा कि हम दूसरे प्रदेश में है, ऐसा बिल्कुल नहीं लग रहा, मानों परिवार मिल गया। श्रद्धालुओं ने व्यापारियों और यूपी पुलिस के लिए बोला ''बेस्ट''।
गुरुवार रात करीब डेढ़ बजे सड़क हादसे के बाद पल्लवपुरम थानाध्यक्ष भारत सारस्वत ने पुलिस कर्मियों संग सवारियों को बस से उतारा और घायलों का एसडीएस ग्लोबल हॉस्पिटल में उपचार कराया। बस चालक अलपेश और क्लीनर को अधिक चोट लगी, बाकी छह सात मामूली घायल थे। श्रद्धालुओं के सामने बड़ी समस्या रात बिताने की थी।
20 पुरुषों के साथ करीब 20 महिलाएं और दो बच्चे थे। आसपास के लोगों से जानकारी कर श्रद्धालु पल्लवपुरम फेज दो के पल्लव टावर पहुंचे, जहां बरामदे में चादर बिछाकर खुले आसमान के नीचे रात बिताई। शुक्रवार सुबह पल्लवपुरम-रुड़की रोड व्यापार संघ अध्यक्ष देवेंद्र चौहान व्यापारियों संग पल्लव टावर पहुंचे, जहां बच्चों के लिए दूध और बड़ों के लिए चाय बिस्किट पकोड़े का नाश्ता कराया।
यह भी पढ़ें- Delhi-Dehradun Highway पर गुजरात की टूरिस्ट बस पिलर से टकराई, इसमें सवार 42 यात्रियों में मची चीख-पुकार
दोपहर तक धूप तेज हो चुकी थी, तब सभी श्रद्धालुओं को ई-रिक्शा और निजी गाड़ियों से मोदीपुरम के देव मंदिर परिसर में पहुंचाया। जहां पेड़ों की छांव में सभी को व्यापारियों ने मिक्स दाल, चावल, सलाद और लड्डू परोसा। भोजन कर श्रद्धालुओं की आंखें भर आईं। व्यापारियों को गले लगाया और कहा कि इतना प्यार तो कोई अपना भी नहीं दे सकता।
खबरें और भी
गुजरात निवासी जगदीश प्रजापति, मीना और मितेश का कहना है कि जिस तरह हादसे के बाद उत्तर प्रदेश की मेरठ पुलिस और व्यापारियों ने हमारी सहायता की, वह काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा गुजरात से ही बस बुलाई गई है, उसमें सभी श्रद्धालु रवाना होंगे।