यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पासपोर्ट प्रकरण में थाने आएगा पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी का बेटा! दुबई जाने से पहले पकड़ा था फिरोज
Haji Yakub Qureshi Son Firoz Update News पासपोर्ट सेल थानों व पासपोर्ट विभाग में चल रहे खेल पर एसएसपी गंभीर। दुबई जाने से पहले याकूब के बेटे फिरोज को ...और पढ़ें

HighLights
- गड़बड़ी कराने वाले नेटवर्क के हर शख्श को चिंहित करने में जुटी पुलिस
- थाने के मुंशी और एक सिपाही को एसएसपी ने किया निलंबित
जागरण संवाददाता, मेरठ। कूटरचित दस्तावेज व धोखाधड़ी कर पासपोर्ट का नवीनीकरण कराने में फंसे पूर्व मंत्री याकूब के बेटे फिरोज की घेराबंदी करने में पुलिस जुट गई है। एसएसपी विपिन ताडा इस पूर ही प्रकरण को लेकर बेहद गंभीर है। फिरोज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद उन्होंने इस नेटवर्क व प्रकरण से जुड़े हर शख्स को चिंहित करने का आदेश दिया है।
एसएसपी का रुख भांपकर अब पुलिस पूर्व मंत्री के बेटे फिरोज को थाने बुलाकर बयान दर्ज करने की तैयारी में है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि फिरोज को थाने बुलाकर पासपोर्ट प्रकरण में सिलसिलेवार बयान दर्ज किए जाएंगे, ताकि इस प्रकरण से जुड़ी हर कड़ी का पता चल सके। पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के बेटे फिरोज के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी है।
पासपोर्ट के नवीनीकरण में किया गोलमाल
फिरोज ने अपना पासपोर्ट नवीनीकरण करने में भारी गोलमाल किया। उसने सेटिंग कर पासपोर्ट नवीनीकरण में कागजात सराय बहलीम थाना कोतवाली के लगाए गए, जबकि थाने के कॉलम में कोतवाली के बजाय मेडिकल दर्ज कर दिया। गाजियाबाद पासपोर्ट डिवीजन ने फिरोज के पासपोर्ट नवीनीकरण आवेदन को पासपोर्ट सेल मेरठ भेज दिया। यहां से उसे मेडिकल थाना भेज दिया गया।
ये भी पढ़ेंः UP Weather News: यूपी में आज गोरखपुर, बाराबंकी-मेरठ सहित कई जिलों में झमाझम बरसात, देखिए मौसम का ताजा अपडेट
मेडिकल थाने से फिरोज के नवीनीकरण आवेदन का सत्यापन कर पासपोर्ट ऑफिस भेज दिया गया। वहां से नवीनीकरण कर फिरोज को पासपोर्ट जारी कर दिया गया। इसी पासपोर्ट से जब फिरोज दुबई जा रहा था। उसे दिल्ली अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रोक लिया गया और खरखौदा पुलिस को सौंप दिया गया। फिरोज का पासपोर्ट कैसे जारी हुआ, इसकी जांच एसएसपी विपिन ताडा ने एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह को सौंपी थी।
खबरें और भी
ये भी पढ़ेंः Rampur News: पहले छेड़छाड़, फिर दुष्कर्म; छह माह की गर्भवती होने पर किशोरी ने ट्रेन से कटकर जान दी
दो पुलिसकर्मी किए सस्पेंड
फिरोज के पासपोर्ट का सत्यापन करने वाले दारोगा रतिभान व मुंशी लोकेश कुमार को एसएसपी ने शनिवार को निलंबित कर दिया था। फिरोज के खिलाफ भी कूट रचित दस्तावेज के आधार पर धोखाधड़ी कर पासपोर्ट बनवाने का मामला दर्ज किया था। रविवार को मेडिकल थाना पुलिस ने दर्ज रिपोर्ट की जांच शुरू की। पुलिस का मानना है कि पासपोर्ट नवीनीकरण में पूरा खेल फिरोज का है। उसे पता है कि किसने क्या खेल किया है। किससे उसने फर्जी कागजात तैयार कराए और किसने नवीनीकरण पर रिपोर्ट लगाई।
.jpg)
याकूब का बेटा फिरोजा।
पासपोर्ट कार्यालय के अधिकारियों की संलिप्तता भी जांची जाएगी
अधिकारियों का मानना है कि इस पूरे ही मामले में गाजियाबाद पासपोर्ट कार्यालय के कुछ अधिकारियों कर्मचारियों की संलिप्तता है। जिले व पासपोर्ट कार्यालय में फर्जीवाडा करने वाला कोई नेटवर्क काम कर रहा है। पुलिस अब नेटवर्क के राजफाश में जुटी है। फिरोज को थाने बुलाकर पुलिस अब इसी सिलसिले में उसके बयान दर्ज करना चाहती है। माना जा रहा है इससे फर्जीवाडे की जड़ तक पहुंचने में पुलिस को मदद मिलेगी। फिलहाल पुलिस फिरोज को थाने में तलब करने की औपचारिकता पूर्ण करने में जुटी है।
पूर्व मंत्री के बेटे फिरोज को थाने बुलाकर उसके पूछताछ कर बयान दर्ज किए जाएंगे। इससे इस फर्जीवाड़े के कई रहस्यों से पर्दा उठेगा। इस पूरे प्रकरण में फिरोज ही वह शख्स है जिसे इस खेल से जुड़े हर व्यक्ति की जानकारी है। फिरोज को थाने बुलाने को कहा गया है। आयुष विक्रम सिंह, एसपी सिटी