Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी के इस जिले में हो रही है हनुमान चालीसा की लिखित प्रतियोगिता, 5 मार्च को दोपहर तीन बजे होगी आयोजित

    Updated: Sun, 08 Mar 2026 10:41 PM (GMT+05:30)

    मेरठ में 15 मार्च को बुढ़ाना गेट स्थित सिद्धपीठ हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा लिखित प्रतियोगिता होगी, जिसमें सभी आयु वर्ग के लोग भाग ले सकते हैं। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. बुढ़ाना गेट पर 15 मार्च को हनुमान चालीसा प्रतियोगिता।

    2. रीना और दुलारी जैन श्रीराम पैलेस में होली क्वीन बनीं।

    3. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर थापरनगर में महिलाओं का सम्मान।

    जागरण संवाददाता, मेरठ। हनुमान जयंती पर बुढ़ाना गेट स्थित सिद्धपीठ हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा की लिखित प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। श्री हनुमान जयंती समिति युवा मंडल के विनोद शर्मा व विशेष जैन ने बताया कि यह प्रतियोगिता 15 मार्च को दोपहर तीन बजे आयोजित होगी।

    इसमें बालक, व्यक्ति, वृद्ध या युवती कोई भी भाग ले सकता है। एक घंटे की परीक्षा होगी। परीक्षा का आधार गीता प्रेस गोरखपुर की हनुमान चालीसा होगी। इच्छुक श्रद्धालु मंदिर में मुख्य पुजारी को अपना नाम नोट करा सकता है। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान के विजेताओं को क्रमश: 2101, 1101 व 501 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। परीक्षा परिणाम की तिथि बाद में घोषित होगी।

    होली क्वीन बनी रीना व दुलारी जैन

    जागरण संवाददाता, मेरठ : दिल्ली रोड स्थित श्रीराम पैलेस में पारसनाथ महिला समिति द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मंगलाचरण से हुई। होली नृत्य कर तंबोला खेला गया। विजेताओं को उपहार भेंट किए गए। होली क्वीन रीना जैन व दुलारी जैन बनी। हर्बल गुलाल लगाकर होली पर्व मनाया। सुधा जैन, ध्वनि, अंजू, सीमा, अपेक्षा व अन्य मौजूद रहे।

    गुरुद्वारे में महिलाओं को किया सम्मानित

    जागरण संवाददाता, मेरठ : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब प्रचार सोसायटी द्वारा थापरनगर में कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रमुख सेवादार रणजीत सिंह जस्सल ने बताया कि तीसरे गुरु श्री गुरु अमरदास जी ने पर्दा व सती प्रथा का विरोध कर समाप्त कराया था। बीबी बलविंद्र कौर, बीबी हरलीन कौर व असीस कौर को सम्मानित किया गया।