मेरठ: घर में घुसा 8 फीट का लंबा अजगर देखकर दहशत में आए लोग, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
मेरठ के हसनपुर कदीम गांव में एक 8 फीट लंबा अजगर घर में घुस गया, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए अजगर को पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया, लेकिन वन्यजीवों के आबादी क्षेत्र में आने का डर बना हुआ है।

फाइल फोटो।
HighLights
मेरठ के हसनपुर कदीम में घर में घुसा 8 फीट अजगर
ग्रामीणों ने अजगर को पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा
वन्यजीवों के आबादी क्षेत्र में आने से ग्रामीणों में डर
जागरण संवाददाता, मेरठ। गांव हसनपुर कदीम में शुक्रवार को करीब 8 फीट लंबा अजगर एक घर में घुस गया। घर में काम कर रहे लोगों ने जैसे ही अजगर को देखा, डर के मारे इधर-उधर भागने लगे। शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। बाद में ग्रामीणों ने अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया।
घर में घुसने की घटना से गांव वालों में डर का माहौल
ग्रामीणों का कहना है कि गांव जंगल के करीब है। ऐसे में जंगल से वन्यजीवों के आबादी क्षेत्र में पहुंचने का खतरा बना रहता है। अजगर के घर में घुसने की घटना से ग्रामीणों में डर है। उनका कहना है कि गांव में छोटे बच्चे भी रहते हैं और ऐसे में किसी अनहोनी की आशंका बनी रहती है।
बुलंदशहर में भी निकला था विशाल अजगर
इससे पहले पिछले मंगलवार को बुलंदशहर में रजवाहे की पटरी से बड़ी संख्या में कांवड़िए गुजर रहे थे, तभी रजवाहे में हलचल देखी गई। पास जाकर देखा तो एक विशाल अजगर कुत्ते को निगल रहा था। यह देख कांवड़ियों में अफरा-तफरी मच गई थी। कुछ कांवड़ियों ने घटना का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया था। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
यह भी पढ़ें- बलिदानी इंस्पेक्टर सुनील कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र, एडीजी भानु भास्कर ने परिवार से की मुलाकात
जंगल में छोड़ा था अजगर
ग्रामीणों की मदद से टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को काबू किया और सुरक्षित रेस्क्यू कर पास के जंगल में छोड़ दिया। गांव गजरौला के ही एक बाग में भी सोमवार की दोपहर 12 फीट लंबे एक अजगर के निकलने से लोगों में हड़कंप मच गया था। हालांकि अजगर वापस जंगल में चला गया था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़ कर वन क्षेत्र में छोड़ दिया।

