'तेरी आंखों में आंसू नहीं देख सकता...' इंस्टाग्राम पर ऐसा वीडियो बनाने वाले हिस्ट्रीशीटर की लव स्टोरी का खौफनाक अंत
Meerut News: मेरठ में हिस्ट्रीशीटर आदित्य प्रधान ने 12वीं की छात्रा को गोली मारकर खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। छात्रा गंभीर ...और पढ़ें

आदित्य प्रधान। सौ. सोशल मीडिया
HighLights
हिस्ट्रीशीटर एवं हथियार तस्कर आदित्य प्रधान ने छात्रा को पिस्टल से गोली मारने के बाद अपने सीने में भी गोली मारकर जान दी।
आदित्य की मां ने कहा था, छात्रा न मिली तो बेटा कर लेगा आत्महत्या, आदित्य के जेल से आने के बाद से छात्रा नहीं कर रही थी बात।
जागरण संवाददाता, मेरठ। हिस्ट्रीशीटर एवं हथियार तस्कर आदित्य प्रधान ने कंकरखेड़ा के डिफेंस एन्क्लेव स्थित जोनल पार्क में 17 वर्षीय 12वीं की छात्रा को पिस्टल से तीन गोली मारने के बाद अपने सीने में भी दो गोली मार ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल अवस्था में छात्रा को सुभारती मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। छात्रा के पेट, गले और सिर में तीन गोलियां फंसी हुई हैं। बताया जा रहा है कि आदित्य प्रधान का पिछले चार साल से छात्रा से प्रेम प्रसंग था।
इंटरमीडिएट की छात्रा और कंकरखेड़ा थाने के हिस्ट्रीशीटर आदित्य प्रधान की प्रेम कहानी 2022 में कोरोना के समय शुरू हुई थी। आदित्य इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय था। इसी दौरान उसने छात्रा को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। उसने इसे स्वीकार किया, इसके बाद दोनों ने मोबाइल नंबर साझा कर लिए। आदित्य साकेत आइटीआइ में पढ़ाई कर रहा था। कोरोना खत्म होने के बाद दोनों ने मिलना शुरू किया।
छात्रा को अच्छे रेस्टोरेंट में ले जाने के लिए पैसे की जरूरत थी, जिसके लिए आदित्य ने लिसाड़ीगेट के सावेज उर्फ शेरा के साथ मिलकर पिस्टल की सप्लाई शुरू कर दी। जब आदित्य से मिलने की जानकारी के बाद छात्रा के परिवार ने विरोध जताया। इसी दौरान 26 फरवरी 2024 को आदित्य एक फायरिंग के मामले में जेल चला गया। जेल से छूटने के बाद छात्रा ने उससे मिलना शुरू कर दिया। पिता ने बेटी को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। इसी दौरान सरूरपुर पुलिस ने आदित्य को हथियार तस्करी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
13 जून को आदित्य के जेल से छूटने के बाद छात्रा ने परिवार की बात मानकर उससे बातचीत बंद कर दी। एक सप्ताह पहले आदित्य की मां बेटे का रिश्ता लेकर छात्रा की मां से मिली, लेकिन उन्होंने इन्कार कर दिया। आदित्य की मां ने कहा कि अगर छात्रा नहीं मिली तो आदित्य आत्महत्या कर लेगा। इसके बावजूद छात्रा ने बातचीत करने से मना कर दिया।
खबरें और भी
एक सप्ताह से आदित्य छात्रा का पीछा कर रहा था
छात्रा ट्यूशन से पढ़ाई कर रही थी और हाल में उसकी तिमाही परीक्षा होने वाली थी। बुधवार को जब वह ट्यूशन से लौट रही थी, तब आदित्य ने डिफेंस एन्क्लेव के समीप उसकी स्कूटी के आगे बाइक लगाकर रोक लिया। उसने कहा कि वह अंतिम बार दो मिनट के लिए बातचीत करना चाहता है। यहां से दोनों जोनल पार्क के पास पहुंचे। वहां करीब पांच मिनट तक दोनों बातचीत करते रहे। इसी बीच आदित्य ने जेब से पिस्टल निकालकर छात्रा को गोली मार दी।
यह भी पढ़ें- मेरठ में 'सिरफिरे' ने युवती के माथे पर मारी गोलियां, फिर खुद सीने में गोली मारकर दे दी जान; युवती की हालत गंभीर
..वरना डेली 36 को किनारे लगा दूं
मेरठ: आदित्य प्रधान ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी प्रेमिका को एक वीडियो में दिया था... तेरी आंखों में आंसू नहीं देख सकता...वरना डेली 36 को किनारे लगा दूं। यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। आदित्य ने छात्रा के लिए कई अन्य वीडियो भी अपलोड किए। उसे बचपन से ही हथियारों का शौक था। परिवार ने उसे आइटीआइ में दाखिला दिलाया। वहां भी उसने हथियार लेकर चलना और गुटबंदी में रहना शुरू कर दिया था।
आदित्य ने अनिल बंजी और लारेंस बिश्नोई को भी हथियार सप्लाई किए हैं। 26 फरवरी 2024 को कंकरखेड़ा के अंबेडकर नगर रोड पर श्रद्धापुरी और अंबेडकर नगर के छात्रों के बीच मारपीट और फायरिंग हुई थी, जिसमें आदित्य प्रधान एक गुट का सरगना था। इस घटना में ओमनगर निवासी अधिवक्ता अजय गोयल की पीठ में गोली लगी थी।
बोली मां- 'मेरी बेटी को ठीक कर दो'
मेरठ: सीटी स्कैन रूम से छात्रा को ओटी में शिफ्ट करते समय डाक्टर ने उसकी मां से फाइल पर हस्ताक्षर कराए। मां ने हाथ जोड़कर कहा, मेरी बेटी को ठीक कर दो। वरना ऐसा अस्पताल बताओ, जहां उसे डाक्टर ठीक कर दें। उन्होंने डाक्टर से कहा कि पैसे की चिंता न करें, क्योंकि पति की मौत के बाद वह अपने बेटे और बेटी के लिए सबकुछ कर रही हैं। शिक्षिका की आंखों से आंसू बह रहे थे, जबकि उनका बेटा उन्हें समझा रहा था कि छात्रा ठीक हो जाएगी।
इस बीच, शिक्षिका के परिवार के लोग भी सुभारती मेडिकल कालेज पहुंच गए। शिक्षिका ने आरोप लगाया कि आदित्य ने अकेले ही बेटी पर हमला नहीं किया, बल्कि उसकी मां और भाई ने मिलकर योजना बनाई थी। इसलिए छात्रा पर आदित्य की मां उससे बात करने का दबाव बना रही थी।