Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पुलिस चौकी में सैकड़ों लोगों को टैंट लगाकर दी दावत, SSP की सख्त चेतावनी को किया नजरअंदाज

    Updated: Thu, 03 Apr 2025 02:17 PM (IST)

    मेरठ की ललियाना पुलिस चौकी में अष्टमी से पहले कन्या पूजन और शांति हवन के नाम पर दावत का आयोजन हुआ जिसका वीडियो वायरल हो गया। इससे पहले लोहियानगर की चौ ...और पढ़ें

    किठौर की ललियाना पुलिस चौकी में आयोजित पार्टी में शामिल गांव के लोग। सौ0 इंटरनेट मीडिया
    किठौर की ललियाना पुलिस चौकी में आयोजित पार्टी में शामिल गांव के लोग। सौ0 इंटरनेट मीडिया

    जागरण संवाददाता, किठौर (मेरठ)। ललियाना पुलिस चौकी परिसर में अष्टमी से पूर्व ही कन्या पूजन व शांति हवन यज्ञ के नाम पर पार्टी के आयोजन का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। उक्त पार्टी चौकी प्रभारी द्वारा आयोजित की गई, जिसमें सैकड़ों लोगों को बाकायदा टैंट लगाकर दावत दी गई।

    मेरठ के लोहियानगर थानाक्षेत्र की जाकिर कालोनी में गत 17 मार्च को नई पुलिस चौकी के उद्घाटन की संध्या पर चौकी इंचार्ज शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कुछ मुस्लिमों को चौकी परिसर में रोजा इफ्तार पार्टी कराई थी।

    पार्टी का वीडियो, फोटो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुए तो एसएसपी डा.विपिन ताडा ने सरकारी परिसर में धार्मिक कार्यक्रम पर घोर अनुशासनहीनता और शाम को ड्यूटी में टाइम में इफ्तार पार्टी में व्यस्तता को घोर लापरवाही मान चौकी इंचार्ज को लाइनहाजिर कर इंस्पेक्टर की जांच बैठा दी।

    पहली बार आयोजित किया गया ये कार्यक्रम

    उधर, किठौर के ललियाना चौकी इंचार्ज अवधेश प्रसाद ने उक्त कार्रवाई से सबक लेने के बजाए एसएसपी के आदेश को ठेंगा दिखाते हुए बुधवार को ललियाना चौकी परिसर में अष्टमी से पूर्व ही नवरात्र में कन्यापूजन और शांति हवन के नाम पर बाकायदा टेंट (शामियाना) लगाकर भव्य कार्यक्रम कराया, जिसमें सैकड़ों लोगों को दावत दी गई। खास बात ये है कि कई दशकों से चल रही ललियाना पुलिस चौकी पर ऐसा कार्यक्रम पहली बार आयोजित किया गया।

    मामला संज्ञान में नहीं है कि किस तरह का आयोजन किया गया। मामले की जांच कराकर कारवाई की जाएगी। - राकेश कुमार, एसपी देहात

    खबरें और भी