यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मेरठ में महिला के सनसनीखेज आरोप, देवर ने किया दुष्कर्म, यूट्यूबर पति ने सुहागरात की पोर्न वीडियो बनाने के लिए कमरे में लगाए कैमरे
महिला ने आरोप लगाया है कि युवक ने शादी से पहले ही वीडियो काल के माध्यम से ही पीड़िता की बना ली थी अश्लील वीडियो। सुहागरात पर कमरे में कैमरे लगाकर उसे ...और पढ़ें

HighLights
- महिला के आरोपों से मची सनसनी
- पॉर्न वीडियो को साइट पर डालने की धमकी दे रहा पति
जागरण संवाददाता, मेरठ। मेरठ जिले में कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र निवासी एक विवाहिता ने नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म करने और पति पर पोर्न वीडियो बनाने के लिए कमरे में कैमरे लगाने का आरोप लगाया है। विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी जनवरी 2023 में हुई थी। उसका पति यूट्यूबर है।
शादी से पहले ही उनकी फोन पर बातचीत होने लगी थी। वीडियो काल के माध्यम से उसकी अश्लील वीडियो बना ली थी। आरोपित ने शादी से पहले ही उसकी वीडियो बिचौलिए के मोबाइल पर डाल दी थी। पंचायत में समझौता होने पर उनकी शादी हो गई थी।
सुहागरात पर लगा दिए कमरे में कैमरे
आरोप है कि सुहागरात के दिन ही पति ने पोर्न वीडियो बनाने के लिए कमरे में कैमरे लगा दिए थे। विरोध करने पर पति ने उसे पोर्न वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर डालकर मोटी रकम कमाने की बात कही। इस बारे में सास-ससुर को बताया तो तीनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
पति के अपनी नौकरी पर जाने के बाद देवर ने नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर उससे दुष्कर्म किया। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने थाना प्रभारी को मामले की जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिए है।
पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने पर मारपीट, तोड़फोड़
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र स्थित श्यामनगर निवासी एक युवक ने पहली पत्नी के रहते दो दिन पहले दूसरी शादी कर ली। साेमवार को दूसरी पत्नी को जब पति की पहली शादी के बारे में पता चला तो उसने हंगामा कर दिया। पता चलने पर विवाहिता के मायके वाले भी वहां पहुंच गए और दोनों पक्षों की पंचायत बैठ गई।
खबरें और भी
ये भी पढ़ेंः Taj Mahal: क्रिसमस पर लांग वीकेंड, छुट्टियों का मजा किरकिरा न कर दे ताजमहल की बिगड़ी व्यवस्था, पहले से करिए ये इंतजाम
पंचायत में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए आमने-सामने हो गए। जिसके बाद विवाहिता के मायके वालों ने आरोपित युवक के घर में घुसकर मारपीट करते हुए तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद पुलिस दोनों पक्षों को आपस में समझौता करने की बात कहकर लौट गई।
ब्वॉयफ्रेंड के साथ खा रही थी आइसक्रीम, पति ने प्रेमी को पीटा
मोदीपुरम। महिला अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ बाजार में आइसक्रीम खा रही थी। तभी उसका पति पहुंच गया। जिसने प्रेमी को धर दबोचा और धु़नाई कर दी। प्रेमी को पिटता देख महिला ने पति से हाथ जोड़कर माफी मांगी और उसे छुड़ाया। सदर निवासी एक महिला रिश्तेदार के घर लालकुर्ती जाने की बात कहकर घर से निकली थी। महिला रिश्तेदार के घर जाने की बजाए रोहटा रोड पर पहुंच गई।
महिला का पीछा उसका पति कर रहा था। महिला का किसी युवक से अवैध संबंध हैं, यह उसके पति को पहले से ही पता था। रोहटा रोड पर पहुंचने के बाद महिला को बाइक सवार उसका प्रेमी मिल गया। दोनों आइसक्रीम खा रहे थे, तभी उसका पति पीछा करते हुए पहुंच गया। पति को सामने देख महिला के होश उड़ गए। पति ने बिना देरी किए प्रेमी को लात घूसों से पीटा। कुछ लोगों की भीड़ जमा हो गई।
हंगामा बढ़ता देख महिला ने हाथ जोड़कर पति से माफी मांगी और प्रेमी को छोड़ने की बात कही। जिसके बाद प्रेमी ने भी मौका पाकर माफी मांगी और बाइक से भाग निकला। दंपती वापस घर को चले गए।
इंस्पेक्टर देवेश कुमार सिंह का कहना है कि किसी ने भी थाने में शिकायत नहीं की है, तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी।