Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वाया मेरठ जाने वाली नौ ट्रेन कैंसिल और छह का रूट रहेगा परिवर्तित, तारीख नोट कर लें यात्रीगण

    By Om Bajpai Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Mon, 15 Jun 2026 11:35 AM (GMT+05:30)

    गाजियाबाद-सहारनपुर रेल मार्ग पर पुल संख्या 61 पर गर्डर कार्य के कारण ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहेंगी। इस वजह से 9 ट्रेनें रद्द की गई हैं और छह ट्रेनों के ...और पढ़ें

    प्रतीकात्‍मक फोटो

    प्रतीकात्‍मक फोटो

    HighLights

    1. गाजियाबाद-सहारनपुर रेल मार्ग पर पुल कार्य के कारण होगा यह पर‍ि‍वर्तन।

    2. नौचंदी एक्सप्रेस 23 जून तक परिवर्तित रूट से संचालित होगी

    जागरण संवाददाता, मेरठ। गाजियाबाद-सहारनपुर रेल मार्ग पर स्थित पुल संख्या 61 पर गर्डर रखने का काम किया जाएगा, जिसके चलते वाया मेरठ जाने वाली 8 ट्रेनें 19 जून को और दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन 20 जून को निरस्त रहेगी। छह ट्रेनों को रूट परिवर्तित कर संचालित किया जाएगा। ये ट्रेन परिवर्तित रूट से चलेंगी l ट्रेन संख्या 14318 योगनगरी ऋषिकेश से लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन जाने वाली ट्रेन मेरठ सिटी, खुर्जा, आगरा कैंट होते हुए जाएगी।

    ट्रेन संख्या 20494 चंडीगढ़ मदुरई भी उक्त परिवर्तित रूट से संचालित होगी। 14304 हरिद्वार-दिल्ली पैसेंजर टपरी, शामली और दिल्ली शहादरा होते हुए जाएगी। ट्रेन मेरठ, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद नहीं जाएगी। कालका दिल्ली एक्सप्रेस भी उक्त परिवर्तित रूट से संचालित होगी। l हरिद्वार से बांद्रा टर्मिनस जाने वाली ट्रेन भी उक्त परिवर्तित रूट से संचालित होगी। ट्रेन संख्या 19032 योगनगरी ऋषिकेश से साबरमती जाने वाली ट्रेन भी उक्त परिवर्तित रूट से जाएगी।

    19 जून को ये ट्रेन रहेंगी निरस्त (अप और डाउन)

    नई दिल्ली से देहरदून और देहरादून से नई दिल्ली जाने वाली शताब्दी 

    जालंधर से दिल्ली और दिल्ली से जालंधर जाने वाली ट्रेन

    सहारनपुर से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन 

    गाजियाबाद से मेरठ सिटी और मेरठ सिटी से गाजियाबाद

    यह भी पढ़ें- Namo Bharat की स्पीड क्या अंडरग्रांउड हिस्से में धीमी है? यह सवाल उठने पर NCRTC ने दिया जवाब

    नौचंदी एक्सप्रेस 23 जून तक परिवर्तित रूट से संचालित होगी

    लखनऊ रेलवे स्टेशन पर कानकार्स कार्य के चलते प्रयागराज से सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस उतरटिया, ट्रांसपोर्ट नगर अमौसी और आलम नगर होते हुए जाएगी। ट्रेन लखनऊ स्टेशन पर नहीं जाएगी। 23 जून तक परिवर्तित रूट से संचालित होगी। रविवार को ट्रेन परिवर्तित रूट से रवाना हुई। ट्रेन का निर्धारित रूट उतरटिया, लखनऊ और आलमनगर है। सहारनपुर से प्रयागराज भी ट्रेन उक्त परिवर्तित रूट से जाएगी।

    यह भी पढ़ें- NAMO Bharat के अनाउंसमेंट में सुधार, सभी ट्रेनों पर हो रही निगरानी

    यह भी पढ़ें- Ganga Expressway को लेकर नया अपडेट: हापुड़-किठौर मार्ग से मिलेगा सीधा प्रवेश, मेरठ में बनेगा इंटरचेंज

    खबरें और भी