विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SSP अविनाश पांडेय का तबादला, बीबीजीटीएस मूर्ति मेरठ के नए कप्‍तान

By Sushil Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
Updated: Fri, 21 Aug 2026 06:06 AM (GMT+05:30)

Meerut News: बीबीजीटीएस मूर्ति को मेरठ का नया एसएसपी नियुक्त किया गया है, जबकि अविनाश पांडेय को पुलिस मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।

आइपीएस अविनाश पांडेय और नवनियुक्त एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति।

आइपीएस अविनाश पांडेय और नवनियुक्त एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति। 

HighLights

  1. अविनाश पांडेय पुलिस मुख्यालय से संबद्ध किए गए।

  2. मूल रूप से तेलंगाना के रहने वाले हैं बीबीजीटीएस मूर्ति 

जागरण संवाददाता, मेरठ। 2015 बैच के आइपीएस बीबीजीटीएस मूर्ति काे एसएसपी मेरठ बनाया गया है। एसएसपी अविनाश पांडेय को पुलिस मुख्यालय से सम्बद्ध कर दिया गया है।

प्रदर्शनकारी को थप्पड़ मारने का मामला चर्चा में रहा

पांच माह पहले ही अविनाश पांडेय ने एसएसपी मेरठ की कमान संभाली थी। उन्होंने कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग से जुड़े कई महत्वपूर्ण मामलों में काम किया। ललिता गौतम हत्याकांड के प्रदर्शनकारी को थप्पड़ मारने का मामला चर्चा में रहा। उनके स्थानांतण के बाद शासन ने बीबीजीटीएस मूर्ति को जनपद की कमान सौंपी है। बीबीजीटीएस मूर्ति शुक्रवार की रात तक ही चार्ज ग्रहण करेंगे।

बीबीजीटीएस मूर्ति का झांसी से मेरठ हुआ तबादला  

बीबीजीटीएस मूर्ति मूल रूप से हैदराबाद तेलंगाना के रहने वाले हैं। उन्होंने कंप्यूटर साइंस में बी.टेक और मार्केटिंग में एमबीए किया है। झांसी के एसएसपी के रूप में कार्यभार संभालने से पहले वे कासगंज और कानपुर देहात के एसपी पद पर रह चुके हैं। कासगंज में तैनाती के दौरान उन्होंने माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की थी। 

यह भी पढ़ें- मेरठ में किसान नेता से SSP और SOG दफ्तर में मारपीट के आरोप के बाद सियासत गरमाई, MLA अतुल प्रधान ने कार्रवाई पर उठाए सवाल

एक वीडियो से चर्चा में आए थे मूर्ति 

साेशल मीडिया पर एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति का झांसी रहते हुए एक वीडियो सामने आया था। वायरलेस पर पुलिसकर्मियों को संदेश भेजते दिखे हैं। करीब 3:23 मिनट के वीडियो में एसएसपी अपने मातहतों का उत्साह बढ़ाते दिखे हैं। यह उत्साह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के बाद का था। उनके रात्रि विश्राम के दौरान पुलिस अधिकारियों से लेकर थानों तक की टीम जुटाई थी।

यह भी पढ़ें- मेरठ: SSP ऑफिस में किसान नेता से मारपीट के मामले की DIG सहारनपुर करेंगे जांच