विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेरठ: SSP ऑफिस में किसान नेता से मारपीट के मामले की DIG सहारनपुर करेंगे जांच

By Sushil Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
Updated: Fri, 21 Aug 2026 06:55 PM (IST)

Meerut News: मेरठ के एसएसपी और एसओजी कार्यालय में भारतीय किसान यूनियन बीआर आंबेडकर के अध्यक्ष दिग्विजय भाटी और मोहित जाटव की पिटाई के मामले की जांच सहारनपुर के डीआईजी अभिषेक सिंह को सौंपी गई है।

भारतीय किसान यूनियन बीआर आंबेडकर के अध्यक्ष दिग्विजय भाटी

भारतीय किसान यूनियन बीआर आंबेडकर के अध्यक्ष दिग्विजय भाटी

HighLights

  1. विधायक अतुल प्रधान ने मुकदमा दर्ज कर इंस्पेक्टर को बर्खास्त करने की मांग की।

  2. मामले की जांच के लिए सहारनपुर के डीआईजी अभिषेक सिंह मेरठ पहुंचे।

जागरण संवाददाता, मेरठ। भारतीय किसान यूनियन बीआर आंबेडकर के अध्यक्ष डा. दिग्विजय भाटी और उनके साथी मोहित जाटव की एसएसपी और एसओजी कार्यालय में पिटाई के मामले में समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान ने एक प्रेस कांफ्रेंस में एसएसपी अविनाश पांडेय और इंस्पेक्टर अखिलेश गौड़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और इंस्पेक्टर को बर्खास्त करने की मांग की।

दिग्विजय भाटी ने मीडिया के सामने पुलिस की बर्बरता का विवरण प्रस्तुत किया। इसके बाद, सपा विधायक के साथ एक प्रतिनिधि मंडल एडीजी भानु भास्कर के कार्यालय पहुंचा और उचित कार्रवाई की मांग की। एडीजी ने बताया कि पूरे मामले की जांच सहारनपुर के डीआईजी अभिषेक सिंह को सौंपी गई है। देर शाम, अभिषेक सिंह ने मेरठ पहुंचकर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी। राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर ने भी पूरे मामले में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की बात कही है।

यह भी पढ़ें- मेरठ में किसान नेता से SSP और SOG दफ्तर में मारपीट के आरोप के बाद सियासत गरमाई, MLA अतुल प्रधान ने कार्रवाई पर उठाए सवाल

इन्होंने कहा

19 अगस्त को डीआइजी कलानिधि नैथानी की तरफ से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि एसएसपी मेरठ कार्यालय में किसी बात पर वाद विवाद हुआ और दोनों लोगों के बीच बात इतनी खराब हो गई कि हिंसा का रूप ले लिया। आरोप संज्ञान में आने के बाद मामले की जांच सहारनपुर के डीआइजी अभिषेक सिंह को दी गई। पूरी जांच को तत्काल पूरा कर सौंपेगे। सभी जनप्रतिनिधियों ने इस मामले के बारे में बताया है। सभी को बताया गया कि डीआइजी की जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। डीआइजी अभिषेक सिंह मेरठ में जांच करने पहुंच गए है।
-भानु भास्कर, एडीजी जोन
मोहित जाटव को थर्ड डिग्री दिए जाने का आरोप अत्यंत गंभीर और दुर्भाग्यपूर्ण है। इस पूरे प्रकरण की जांच रेंज से बाहर के अफसरों से कराई जाएगी। पुलिसकर्मियों की बर्बरता और दोष सिद्ध होने पर अधिकारियों और पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।
-संगीत सोम पूर्व विधायक
किसान नेता दिग्विजय भाटी और मोहित जाटव के साथ मारपीट के आरोप में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई कराई जाएगी।
-सोमेंद्र तोमर, मंत्री स्वतंत्र प्रभार

यह भी पढ़ें- SSP अविनाश पांडेय का तबादला, बीबीजीटीएस मूर्ति मेरठ के नए कप्‍तान

यह भी पढ़ें- मेरठ में किसान नेता ने SSP और इंस्पेक्टर पर लगाया पीटने का आरोप, आंख से खून निकलने पर थाने में बुलाए डॉक्टर