Kanwar Yatra 2026: कांवड़ियों से मुक्त रखा जा सकता है Delhi-Dehradun Greenfield Highway, पुलिस-प्रशासन कर रहा तैयारी
Kanwar Yatra 2026: 30 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा की तैयारी शुरू हो गई है। इसके तहत एडीजी यातायात ने मेरठ-रुड़की हाईवे का निरीक्षण किया। ...और पढ़ें

कांवड़ यात्रा का फाइल फोटो
HighLights
30 जुलाई से शुरू होगी कांवड़ यात्रा, शिवरात्रि 11 अगस्त को।
एडीजी यातायात ने किया मेरठ-रुड़की हाईवे का निरीक्षण।
एडीजी यातायात मेरठ में अफसरों संग करेंगे बैठक।
जागरण संवाददाता, मेरठ। kanwar yatra 2026: 30 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा के दौरान इस बार मेरठ, सहारनपुर, बागपत और मुजफ्फरनगर के वाहन आसानी से दिल्ली और देहरादून की तरफ आ-जा सकेंगे।
मेरठ-रुड़की हाईवे यानी पुराना एनएच-58 के वाहनों को नए बने दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे (इकोनामिक कारिडोर) पर भेजने की तैयारी की जा रही है। उसका खाका तैयार कर लिया गया है, जिस पर अंतिम मुहर लगाने के लिए एडीजी यातायात ए. सतीश गणेश मंगलवार को मेरठ में जोन के अफसरों के साथ बैठक करेंगे। इसी तैयारी के तहत एडीजी ने सोमवार को मेरठ-रुड़की हाईवे का निरीक्षण किया।
11 अगस्त को शिवरात्रि है, उसको देखते हुए कांवड़ यात्रा 30 जुलाई से शुरू हो जाएगी। लाखों कांवड़िये दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान के लिए जाते हैं। इस यात्रा के लिए सबसे अधिक मेरठ-रुड़की हाईवे यानी पुराना एनएच-58 का प्रयोग होता है। इसी के चलते कुछ दिनों तक इस हाईवे को एक तरफ पूरी तरह से बंद कर दिया जाता है। शिवरात्रि के पांच-छह दिन पहले दोनों तरफ वाहनों का आवागमन लगभग बंद हो जाता है।
जगह-जगह रूट डायवर्जन होता है। यही नहीं दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भी वाहन नहीं जा पाते। शिवरात्रि के समय एक्सप्रेसवे को भी दिल्ली की ओर जाने वाली दिशा में बंद कर दिया जाता है। इससे दिल्ली-एनसीआर व देहरादून से मेरठ, मुजफ्फरनगर व सहारनपुर के लोगों की कनेक्टिविटी बाधित हो जाती है।
यह भी पढ़ें- Kanwar Yatra 2026: कांवड़ यात्रा के दौरान Ganga Expressway और Delhi-Dehradun Greenfield Highway पर चलेंगे वाहन
इसी का समाधान अब निकाला जा रहा है। दरअसल, ये सभी जिले अलग-अलग स्थानों पर हाईवे द्वारा दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे से जुड़ते हैं। इसी को देखते हुए शासन की तैयारी है कि इन जिलों के वाहनों को कांवड़ यात्रा के दौरान ग्रीनफील्ड हाईवे पर भेजा जाए। उसके लिए डायवर्जन का प्लान बनाया गया है।
खबरें और भी
दिल्ली-एनसीआर व उत्तराखंड की तरफ वाहनों का आवागमन बनाए रखने के लिए दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे को कांवड़ यात्रा से मुक्त रखा जा सकता है। माना जा रहा है कि इस हाईवे पर कांवड़ियों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे पर ऐसे जाएंगे वाहन
- मेरठ-बागपत हाईवे से होकर अग्रवाल मंडी टटीरी
- मेरठ-शामली-करनाल हाईवे पर फुगाना से आगे खेड़ा मस्तान के पास।
- देवबंद फ्लाईओवर पार करके नागल से आगे गागलहेड़ी के पास कट से जरिए नए हाईवे पर चढ़ जाएंगे।