Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Kanwar Yatra: 10 फीट ऊंचाई व 12 फीट चौड़ाई से अधिक का म्यूजिक सिस्टम बनाने पर होगा मुकदमा, मेरठ में संचालकों को नोटिस जारी

    By Sushil Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Tue, 30 Jun 2026 02:08 PM (IST)

    Kanwar Yatra 2026 : 30 जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के लिए मेरठ में डीजे संचालकों की बैठक हुई। इसमें अधिकारियों ने बताया कि डीजे की अधिकतम ऊंचाई ...और पढ़ें

    कांवड़ यात्रा में 10 फीट ऊंचाई और 12 फीट चौड़ाई से ज्यादा म्यूजिक सिस्टम बनाया तो होगा मुकदमा ( फाइल फोटो)

    कांवड़ यात्रा में 10 फीट ऊंचाई और 12 फीट चौड़ाई से ज्यादा म्यूजिक सिस्टम बनाया तो होगा मुकदमा ( फाइल फोटो)

    HighLights

    1. संचालकों को नोटिस देकर बताए कांवड़ यात्रा में म्यूजिक सिस्टम के मानक

    2. पुलिस ने जनपद के 250 म्यूजिक सिस्टम संचालकों की बैठक बुलाई

    जागरण संवाददाता, मेरठ। Kanwar Yatra 2026 : 30 जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंधों के लिए तैयारियां शुरू हो गई है। पुलिस लाइन में 250 डीजे (म्यूजिक सिस्टम) संचालकों की मीटिंग की गई।

    d6

    म्यूजिक सिस्टम संचालकों की बैठक में मंचासीन एसपी सिटी, एसपी ग्रामीण,एडीएम सिटी l जागरण 

    एसपी सिटी विनायक भाेसले ने स्पष्ट कर दिया कि विद्युत लाइन में म्यूजिक सिस्टम टकराने से दो साल पहले राली चौहान में छह कांवड़ियों की मौत हो गई थी। ऐसे में डीजे का मानक के अनुसार ही संचालन करना होगा।

    इस तरह की घटना को ध्यान में रखते हुए इस बार डीजे की ऊंचाई 10 फीट और चौड़ाई 12 फीट से अधिक होने पर कार्रवाई होगी। गतवर्ष ऊंचाई 12 फीट और चौड़ाई 14 फीट थी। यानि इस वर्ष दो फीट कम कर दी गई है। मानको का पालन नहीं करने वाले डीजे मालिक, संचालक और कर्मचारियों पर मुकदमा किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- Kanwar Yatra 2026: कांवड़ियों से मुक्त रखा जा सकता है Delhi-Dehradun Greenfield Highway, पुलिस-प्रशासन कर रहा तैयारी

    d2

    कांवड़ यात्रा को लेकर डीजे संचालकों की बैठक

    कांवड़ यात्रा को लेकर सोमवार को पुलिस लाइन में 250 डीजे संचालकों की बैठक की गई। एसपी सिटी विनायक भोसले, एसपी देहात अभिजीत कुमार, एडीएम सिटी ब्रिजेश सिंह ने सभी म्यूजिक सिस्टम संचालकों को चेता दिया। आदेश दिया कि म्यूजिक सिस्टम की आवाज 75 डेसीबल रहेगी। साथ ही कोई भी म्यूजिक सिस्टम संचालक प्रतियोगिता नहीं करेगा। धार्मिक ही गीत बजा सकेंगे।

    कोई अश्लील या धार्मिक भावना भड़काने वाला गीत नहीं बजाया जाएगा। अस्पतालों के आसपास म्यूजिक सिस्टम न खड़ा करें। ताकि एंबुलेंस को कोई परेशानी न हो सकें। सभी म्यूजिक सिस्टम संचालकों को पुलिस लाइन से 168 बीएनएस के तहत नोटिस जारी कर दिया है।

    खबरें और भी

    नोटिस में स्पष्ट कर दिया कि मानकों का पालन नहीं करने वालों पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। कांवड़ यात्रा के बाद टीम लगाकर सभी की गिरफ्तारी की जाएगी।