मेरठ में जहरीली शराब पीने से कारोबारी समेत 3 की मौत... अस्पताल में परिजनों ने किया हंगामा, मौके पर पहुंचे DM-SSP
मेरठ के दौराला में शराब पीने से एक कारोबारी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। स्पेलर में शराब पीने के बाद वे बदहवास हो गए और अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित क ...और पढ़ें
-1775260407360_m.webp)
अंकित, बाबूराम प्रजापति और जितेंद्र कश्यप का फाइल फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, जागरण, मेरठ। सरसों पिराई करने वाले स्पेलर में खड़े होकर शराब का जाम छलका रहे कारोबारी समेत तीन लोग बदहवास हो गए। तीनों को उठाकर अस्पताल ले गए, जहां पर चिकित्सक ने तीनों को मृतक घोषित कर दिया।
परिवार ने अस्पताल में हंगामा कर ठेके संचालक पर शराब में मिलावट का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम और एसएसपी मौके पर पहुंचे। उसके बाद एडीजी ने परिवार को निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिया।
आबकारी विभाग ने तत्काल ठेका सील कर शराब के नमूने लिए। साथ ही मृतकों के पेट से भी पानी निकाल कर जांच के लिए रखा गया।

मूलरुप से भराला निवासी बाबूराम प्रजापति वर्तमान में दौराला में रह रहे थे। घर पर ही सरसों की पिराई के लिए स्पेलर लगा रखा था। बाबूराम के बेटे सचिन प्रजापति ने बताया कि स्पेलर में दौराला के सरधना रोड निवासी 45 वर्षीय जितेंद्र कुमार भी काम करते थे।
शाम सात बजे दौराला निवासी 40 वर्षीय अंकित कुमार सरसों का तेल लेने के लिए स्पेलर में आए थे। अंकित अपने साथ एक शराब का पाउच लेकर आए थे। अंकित ने बाबूराम से पूछा कि वह शराब पीना चाहता है। तभी बाबूराम ने तीन कांच के गिलास मंगा दिए।
खबरें और भी
अंकित ने शराब के पाउस से तीन पैग बना दिए। बाबूराम, अंकित और जितेंद्र ने एक-एक पैग ले लिया। उसके करीब पांच मिनट बाद ही तीनों बदहवास होकर जमीन पर गिर गए। सचिन ने पहले पिता बाबूराम को कार में डाला और आर्यवर्त अस्पताल ले गए।
इसी बीच जितेंद्र और अंकित को उठाकर सचिन का भाई सीएचसी दौराला ले गया। वहां पर चिकित्सकों ने भर्ती करने से इनकार कर दिया। चिकित्सकों ने बताया कि दोनों की हालत ज्यादा खराब है। उन्हें मेडिकल ले जाया जाए।
तत्काल ही उक्त दोनों को सीएचसी से आर्यवर्त अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। करीब साढ़े दस बजे उपचार के दौरान बाबूराम की भी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें- मेरठ में बड़ा हादसा, नदी में डूबे एक ही परिवार के चार बेटे; अंतिम संस्कार के लिए आए थे गंगा घाट पर
घटना के बाद डीएम डॉ. वीके सिंह, एसएसपी अविनाश पांडेय तत्काल ही मौके पर पहुंचे। आबकारी विभाग की टीम को बुलाया गया। ठेके से उक्त शराब को भी कब्जे में लेकर सील कर दिया। उसके बाद एडीजी भानु भास्कर भी मौके पर पहुंचे। परिवार को निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया। तब तीनों शवाें को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शराब पीने से तीन लोगों की मौत हो गई हैं। तीनों के पेट से पानी का नमूना लिया गया है। उसे सील कर फोरेसिंक लैब भेजा जा रहा है। साथ ही शराब के ठेके को भी सील कर दिया। तीनों लोगों के मौत की वजह के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
भानु भास्कर, एडीजी जोन