विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली से भार कम करने के लिए मेरठ में बनेगा नया AIIMS? लक्ष्मीकान्त बाजपेयी ने राज्यसभा में कही ये बात

Published: Wed, 11 Feb 2026 07:32 PM (IST)

राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने मेरठ में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) स्थापित करने की मांग की है। उन्होंने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. डॉ. बाजपेयी ने मेरठ में एम्स स्थापना की मांग की।

  2. दिल्ली एम्स का भार कम होगा, पश्चिमी यूपी को लाभ।

  3. 45 सांसदों ने प्रस्ताव का किया समर्थन, सुविधाएं बढ़ाने पर जोर।

जागरण संवाददाता, मेरठ। राज्यसभा सदस्य डा. लक्ष्मीकान्त बाजपेयी ने मेरठ में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) स्थापना की मांग की है। बुधवार को राज्यसभा में उन्होंने कहा कि यदि मेरठ को एम्स मिल जाए तो दिल्ली एम्स का भार कम होगा?

पूरे पश्चिम उत्तर प्रदेश के लोग दिल्ली न जाकर मेरठ उपचार के लिए आएंगे। उन्होंने मेडिकल में सुविधाओं का टोटा भी सभापति को गिनाया। एम्स न मिलने पर उन्हाेंने गुरुग्राम की तर्ज पर 30 बेड का एम्स का सैटेलाइट सेंटर और कैंसर इंस्टीट्यूट स्थापित करने की मांग की।

उन्होंने बताया कि मेरठ मंडल की लगभग डेढ़ करोड़, सहारपुर की लगभग 90 लाख जनसंख्या है। कहा कि यदि मेरठ में एम्स बन जाएगा तो इन मंडलों के रहने वाले दिल्ली न जाकर मेरठ ही आएंगे। कहा कि मेरठ के लाला लाजपत राय मेडिकल कालेज में डाक्टरों की कमी है।

आधुनिक सुविधाएं नहीं है। मशीनें नहीं है। जिस कारण यहां के मरीजों को दिल्ली एम्स में जाना पड़ता है।डा. लक्ष्मीकान्त बाजपेयी के इस प्रस्ताव पर राज्यसभा के 45 सदस्यों ने अपनी सहमति भी जताई है और हस्ताक्षर करके सभापति को दिया है।