Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी में पांचवां सबसे प्रदूषित शहर रहा मेरठ, पीएम 2.5 का स्तर खतरनाक

    Updated: Wed, 03 Dec 2025 01:31 PM (GMT+05:30)

    मेरठ शहर में वायु गुणवत्ता खराब हो गई है, जिससे यह प्रदेश का पांचवां सबसे प्रदूषित शहर बन गया है। जयभीम नगर में पीएम 2.5 की मात्रा 400 माइक्रोग्राम प् ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. मेरठ प्रदेश का पांचवां सबसे प्रदूषित शहर

    2. पीएम 2.5 का स्तर खतरनाक

    3. तापमान में गिरावट, प्रदूषण बढ़ा

    जागरण संवाददाता, मेरठ। शहर में हवा की गुणवत्ता खराब हो गई है। रात और दोपहर में वायु की गुणवत्ता एक बार बेहद खराब स्थिति में पहुंच गई। पीएम 2.5 की मात्रा जयभीम नगर में सोमवार की रात आठ बजे से मंगलवार को सुबह 11 बजे तक 400 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से अधिक रही। रात नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 365 रहा। प्रदेश में मेरठ पांचवां सबसे प्रदूषित शहर रहा।

    एक दिसंबर को न्यूनतम तापमान में अचानक गिरावट दर्ज कर गई। गत वर्षों में पहली दिसंबर को इतना तापमान पहले नहीं गिरा है। मंगलवार को भी न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। शाम चार एक्यूआइ 322 रिकार्ड किया गया। वहीं नोएडा में सबसे अधिक 395 एक्यूआइ दर्ज किया गया।