Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    घर के बंटवारे को लेकर दो भाइयों में खूनी संघर्ष, एक ने दूसरे पर किया बलकटी से हमला; गंभीर घायल

    By Vinod Phogat Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Sun, 31 May 2026 02:37 PM (IST)

    मेरठ के मानपुर गांव में घर के बंटवारे को लेकर दो भाइयों में खूनी संघर्ष हो गया। यशवीर ने अपने भाई मनवीर सिंह पर बलकटी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर ...और पढ़ें

    (प्रतीकात्मक फोटो)

    (प्रतीकात्मक फोटो) 

    HighLights

    1. मेरठ के मानपुर गांव में भाइयों में संपत्ति विवाद।

    2. एक ने दूसरे पर बलकटी से हमला कर घायल किया।

    3. घायल पिता-पुत्र अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच जारी।

    जागरण संवाददाता, मेरठ। भावनपुर के गांव मानपुर में घर के बंटवारे को लेकर दो भाइयों में खूनी संघर्ष हो गया l विवाद के दौरान एक भाई ने दूसरे भाई पर बलकटी से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

    पुलिस के अनुसार गांव मानपुर निवासी मनवीर सिंह का अपने भाई यशवीर के साथ घर के बंटवारे को लेकर काफी समय से विवाद चला आ रहा था। रविवार देर शाम दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि गुस्से में आए यशवीर ने अपने बेटे व साले संग मिलकर मनवीर सिंह पर बलकटी से हमला कर दिया l बेटा मनीष बचाने आया तो हमलावरों ने उसके साथ भी मारपीट कर घायल कर दिया l

    शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह दोनों को अलग किया। इसके बाद स्वजन ने ग्रामीणों की मदद से घायल पिता पुत्र को तत्काल सीएचसी में भर्ती कराया और पुलिस को घटना की जानकारी दी l थाना प्रभारी का कहना है कि मामले में तहरीर मिली है l जांच की जा रही है l