बस चालक की सेवानिवृत्ति पर हुआ अश्लील डांस, नोट भी उड़ाए गए... Video Viral हुआ तो मंचा हंगामा
मेरठ के सोहराब गेट बस अड्डे पर सेवानिवृत्त बस चालक के विदाई समारोह में महिला डांसरों द्वारा अश्लील डांस कराया गया, जिसका वीडियो वायरल हो गया। मामले मे ...और पढ़ें
HighLights
सेवानिवृत्त बस चालक के विदाई समारोह में अश्लील डांस।
सोहराब गेट बस अड्डे पर हुआ यह आपत्तिजनक कार्यक्रम।
वीडियो वायरल होने पर अधिकारियों ने मांगा स्पष्टीकरण।
जागरण संवाददाता, मेरठ। रोडवेज बस चालक की सेवानिवृत्ति पर सोहराब गेट बस अड्डे पर आयोजित विदाई समारोह में महिला डांसर बुलाकर अश्लील डांस कराया गया। इस कार्यक्रम का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया। मामले में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने बस अड्डा प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा है। 31 जुलाई को चालक पदम सिंह की सेवानिवृत्ति के अवसर पर यूपी रोडवेज इम्पलाइज यूनियन के बैनर तले विदाई समारोह आयोजित किया गया था। समारोह में मंच सजाया गया और रागनी कार्यक्रम के साथ महिला डांसर भी बुलाई गई।
कार्यक्रम के दौरान तेज आवाज में फिल्मी गाने बजाए गए और महिला डांसर ने अश्लील डांस किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने नोट भी उड़ाए। इस कार्यक्रम की वजह से लोग भी असहज हुए, क्योंकि जहां कार्यक्रम हो रहा था, वह परिसर यात्री प्रतीक्षालय के रूप में प्रयोग होता है। सोहराब गेट डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राजीव कुमार ने बताया कि सेवानिवृत्ति के कार्यक्रम महिला डांसर बुलाना बहुत गलत था। उन्होंने बस अड्डा प्रभारी जयकेश और संगीता से स्पष्टीकरण मांगा है कि जब उनकी ड्यूटी थी तो ऐसी हरकत क्यों होने दी गई। जवाब मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
उधर, यूपी रोडवेज इम्पलाइज यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष अमित चौधरी का कहना है कि सोहराब गेट डिपो समेत अन्य डिपो पर भी शुक्रवार को विदाई समारोह हुए। सोहराब गेट डिपो आयोजन की व्यवस्था सेवानिवृत चालक पदम सिंह व उनके परिवार ने की थी। यूनियन के शाखा अध्यक्ष सुहेल अहमद समेत पदाधिकारियों समेत कर्मचारी भी कार्यक्रम में मौजूद थे। विदाई समारोह में महिला डांसर बुलाए जाने की जानकारी पहले से नहीं थी।