Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बाथरूम में मृत पड़ा मिला डिलीवरी ब्वाय, पैर फिसलने पर हो गया था गंभीर घायल; शव पोस्टमार्टम को भेजा

    By Vinod Phogat Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Sat, 30 May 2026 01:44 PM (IST)

    मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र की शिवकुंज कॉलोनी में एक डिलीवरी ब्वॉय का शव बाथरूम में मिला, जिससे हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज ...और पढ़ें

    (प्रतीकात्मक फोटो)

    (प्रतीकात्मक फोटो)

    HighLights

    1. मेरठ में डिलीवरी ब्वॉय का शव बाथरूम में मिला।

    2. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी।

    3. अत्यधिक शराब से पैर फिसलने की आशंका, सिर में चोट।

    जागरण संवाददाता, मेरठ। थाना टीपीनगर की शिवकुंज कालोनी में डिलीवरी ब्वाय का शव बाथरूम में पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया l सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया l

    पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 36 वर्षीय पवन पुत्र रामपाल निवासी जनपद उन्नाव के रूप में हुई है। पवन यहां एक गैस एजेंसी पर सिलिंडर डिलीवरी का कार्य करता था। शनिवार को उसका शव बाथरूम में पड़ा मिला, जिसके बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

    मौके पर पहुंची टीपीनगर पुलिस व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान कमरे से शराब के गिलास और नमकीन के पाउच बरामद हुए हैं। प्रारंभिक जांच में अत्यधिक शराब के सेवन के चलते मौत होने की आशंका जताई जा रही है।

    थाना प्रभारी अरुण मिश्रा के अनुसार आशंका है कि रात में पवन बाथरूम में कुछ कार्य करने गया होगा l नशा होने से उसका पैर फिसल गया और बाल्टी में सिर लगने से उसकी मौत हो गई l मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही होगा l

    खबरें और भी