मेरठ में सास की रोटी और बहू के फास्टफूड के विवाद में चले धारदार हथियार, थाने में भी भिड़े दोनों पक्ष
Meerut News : मेरठ के सरधना में सास की रोटी और बहू के फास्टफूड को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें दो लोग घायल हो गए। मायके पक्ष के पहुंचने ...और पढ़ें

सरधना थाने में घायल उस्मान और स्वजन।
HighLights
सरधना कस्बे के मुहल्ला मंडी चमारान का मामला।
अन्य मामले में सालों ने जीजा का अपहरण कर बनाया बंधक।
जागरण संवाददाता, सरधना (मेरठ)। सरधना कस्बे के मुहल्ला मंडी चमारान में शनिवार को सास की रोटी और बहू के फास्टफूड को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद मायके पक्ष के लोग पहुंचे और दोनों में जमकर धारदार चले। इस दौरान दो युवक घायल हो गए।
जिला शामली के मुहल्ला पंसारियान आयशा पुत्री जान मोहम्मद का निकाह तीन माह पहले सरधना के मुहल्ला मंडी चमारान निवासी शाहनवाज पुत्र इरफान से हुआ था। आयशा ने आरोप लगाते हुए बताया कि शनिवार रात पति से छोले लेकर आने की बात कही थी। जिसके बाद कहासुनी हो गई। अगले दिन शनिवार को विवाद बढ़ने पर मायके पक्ष से उसका भाई उस्मान सहित अन्य लोग पहुंचे और समझाने का प्रयास किया। इस पर आरोपितों ने बाहरी लोगों के साथ मिलकर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
जिस पर मुहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। जिसमें उस्मान, मां महरो सहित अन्य घायल हो गए। इसके बाद वह कैसे-तैसे लहुलूहान अवस्था में थाने पहुंचे और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। तभी शाहनवाज की मां बिलकेश भी पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्ष फिर से आपस में भिड़ गए। इस पर पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर दोनों पक्षों को शांत कराया।
वहीं शाहनवाज की मां बिलकेश ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैै। आरोप लगाया कि आयशा घर पर रोटी नहीं बना रही है। केवल होटल से खाना और फास्ट फूड मंगाती है। जब समझाने का प्रयास किया। इस पर मायके पक्ष के लोगों ने उनके साथ मारपीट कर दी। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है। जबकि मायके पक्ष के लोगों ने आरोप को बेबुनियाद बताया।
खबरें और भी
बुधवार को शामली के महिला थाने में हुआ था समझौता
इसी विवाद के चलते बीते बुधवार को शामली महिला थाने में दोनों पक्षों में समझौता हुआ था। जिसका दोनों पक्षों ने सरधना पुलिस को समझौता पत्र दिखा दिया। वहीं इस प्रकरण के चलते घंटों सरधना थाने में हंगामे की स्थिति रही।
सालों ने जीजा का अपहरण कर घर में बनाया बंधक
जानी खुर्द : थाना क्षेत्र के सिसौला खुर्द गांव निवासी सरफराज की शादी मेरठ के थाना भावनपुर के औरंगाबाद गांव के साहिल की पुत्री से हुई है। सरफराज की शुक्रवार सुबह अपनी पत्नी से कहासुनी हो गई। जिसके बाद पत्नी ने घटना की जानकारी अपने भाइयों को दे दी। कहासुनी के बाद सरफराज गांव निवासी आसिफ के साथ बागपत काम पर जा रहा था।
इस दौरान जानी गंगनहर पुल पर कार सवार तीन-चार युवकों ने सरफराज को रोक लिया और गाड़ी में डाल कर औरंगाबाद ले गए। जहां पर आरोपितों ने सरफराज को बंधक बनाकर जमकर मारपीट की। इसी बीच सरफराज का साथी आसिफ गांव पहुंचा और घटना की जानकारी स्वजन को दी। स्वजन ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।
तभी पुलिस ने औरंगाबाद में दबिश देकर सरफराज को आरोपितों के चंगुल से छुड़ाया, लेकिन आरोपित पुलिस को गच्चा देकर मौके से भाग निकले। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपित शाहनवाज व शाहरुख पुत्र शाहिल निवासी औरंगाबाद थाना भावनपुर मेरठ व कुर्बान पुत्र पाकी निवासी औरंगाबाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।