Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    होली पर नहीं होगी कोई दिक्कत बस ये नंबर कर लें नोट, बिजली, पानी से लेकर अस्पताल तक... मेरठ प्रशासन जारी की लिस्ट

    Updated: Tue, 03 Mar 2026 05:06 PM (IST)

    होली के पर्व पर मेरठ में मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में आपातकालीन सेवाएं मुस्तैद रहेंगी, जिसके लिए 10-19 बेड आरक्षित किए गए हैं। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल में इमरजेंसी सेवाएं मुस्तैद रहेंगी।

    2. होली के लिए 10-19 बेड आरक्षित, डॉक्टर ड्यूटी पर।

    3. नगर निगम द्वारा होली पर पानी की निर्बाध आपूर्ति।

    जागरण संवाददाता, मेरठ। होली के पर्व पर मेडिकल कालेज, जिला अस्पताल में इमरजेंसी सेवा में चिकित्सक मुस्तैद रहेंगे। किसी भी प्रकार की इमरजेंसी के लिए 10-19 बेड आरक्षित कर दिए गए हैं। जरूरत पड़ने पर बेड की संख्या बढ़ाई जा सकेगी।

    यह व्यवस्था रंग खेलने के दौरान त्वचा, आंख संबंधी, फूड प्वायजनिंग, नशे के चलते होने वाली दुर्घटनाओं को देखते हुए बनाई गई है। सीएमओ डा. अशोक कटारिया की ओर से बेड आरक्षित रखने के साथ-साथ ड्यूटी चिकित्सकों को फोन चालू रखने का निर्देश दिया गया है। सभी चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी रोस्टर के अनुसार लगाई गई है।

    वहीं, नगर निगम की ओर से होली के पर्व पर पानी की डिमांड पूरी करने की व्यवस्था बना दी गई है। सोमवार की सुबह छह बजे से दोपहर एक बजे तक पानी की आपूर्ति की गई। दोपहर एक बजे के बाद से पानी की टंकियों को भरा गया है।

    मंगलवार को शाम की जलापूर्ति नलकूपों से सीधे की जाएगी। वहीं रंग वाले दिन चार मार्च बुधवार की सुबह छह बजे से सीधे नलकूपों के जरिए पानी की आपूर्ति की जाएगी। दोपहर एक बजे से भरी गईं पानी की टंकियों को खोला जाएगा। इससे शाम तक पानी निर्बाध मिलेगा।

    खबरें और भी

    समस्या होने पर मिलाएं हेल्पलाइन नंबर
    -पेयजल के लिए सहायक अभियंता जल 9456210426 व 9457631903
    -अवर अभियंता जल 8940427016 व 9259597497
    -नगर निगम कंट्रोल रूम 8395888221 व 1212990055
    -बिजली संबंधित समस्या के लिए 1800-180-3002/1912 व 9193330312
    -पुलिस सहायता के लिए 9454417431 (देहात क्षेत्र) व 9454401587 (शहर क्षेत्र)
    -आग लगने पर - 100, 128
    -कंट्रोल रूम-112
    -जिला अस्पताल की इमरजेंसी-9410609434
    -मेडिकल कालेज की इमरजेंसी- 0121-2976264